Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में रेडक्रास दिवस आयोजित, सोसाइटी ने दी जानकारिया।

कर्णप्रयाग ।
डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में आज दिनांक 8 मई 2024 को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से छात्र छात्राओं को उत्तराखंड में रेड क्रॉस की भूमिका से संबंधित जानकारी दी गई। उत्तराखंड भूकंप,भूस्खलन, बाढ़ आदि की दृष्टि से एक संवेदनशील प्रदेश है जिसमें रेड क्रॉस की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम “मानवता को जीवित रखना” बताया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुकरेती ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि रेड क्रॉस संस्था द्वारा स्थापित सात मूल सिद्धांत मानवता, निष्पक्षता,तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वेच्छिक सेवा, एकता व सार्वभौमिकता ही मानवता को विश्व स्तर पर बचाए हुए है।
महाविद्यालय में रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. कीर्तिराम डंगवाल द्वारा रेड क्रॉस के जनक और संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के जन्म और कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर डा.मृगांक मलासी, डॉ सीमा पोखरियाल, डॉ. हरीश बहुगुणा, डॉ. रविंद्र नेगी एवम स्वयं सेवी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:जिला प्रेक्षागृह में एक साल-नई मिसाल कार्यक्रम का राज्यसभा सांसद ने किया शुभारंभ,प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपे चेक व चाबियां

admin

मोदी जी भाषण बहुत हो चुके, इस बार बेरोजगारो के लिए राशन लेकर आएं : महर्षि

admin

उत्तराखंड चारधाम यात्रा:शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, दोपहर को बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

admin

You cannot copy content of this page