Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विकासखंड नौगांव में वर्ष 2023-24में हुये उल्लेखनीय कार्य: जोशी

नौगांव/अरविन्द थपलियाल। विकासखंड नौगांव के अंतर्गत वितिय वर्ष 2023-24 में उल्लेखनीय विकास कार्य हुये हैं जिसमें मनरेगा से लेकर सड़के और पीएम आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को लाभ दिया गया है।
खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद जोशी ने बताया कि नौगांव विकासखंड में मनरेगा के अंतर्गत 908119 मानव दिवस के अंतर्गत 2089 परिवारों को 100दिन का रोजगार दिया गया जिसमें कुल 32करोड़ रूपये आनलाईन भुगतान हुआ।
जोशी ने बताया कि विकासखडं के पांच गांव में मेरी सड़क मेरा गांव के अंतर्गत मुख्य मार्ग बनायें गये जिसमें क्वाडी़ ,फुवाणगांव,पालूका,मंजियाली, कफनौल शामिल हैं इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत कुल 342आवास स्वीकृत हुये जिसमें 164पूर्ण हैं और 178प्रगति पर हैं।

विकासखंड नौगांव में वर्तमान में आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में 40संगठनों का गठन हुआ और पांच फेडरेशन लेवल के क्लस्टर चयन हुये और 3000 से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया।
विकासखंड नौगांव में लगातार हो रहे विकास कार्यों में वित्त के अंतर्गत गांव के विकास के लिये उचित धन दिया जा रहा जिसमें गांव में इंटरलोक टाइलें लग रही हैं और सौर उर्जा की लाइटों सहित विभिन्न सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को गांव तक पंहुचाया जा रहा है यह जानकारी खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद जोशी ने दी।

Related posts

ब्रेकिंग।पुरोला पुलिस को मिली बड़ी सफलता 26लाख की नगदी बरामद।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री धाम पहुंचे नोडल अधिकारी आई0जी0 ताकवाले यात्रा व्यवस्थाओं का बारिकी से लिया जायजा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

खुफिया एजंसियों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा बढ़ाने की दी सलाह

admin

You cannot copy content of this page