Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अंग्रेजी शराब की पांच पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

बड़कोट अरविन्द थपलियाल। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस नशे व मादक द्रव्यों के अवैध कारोबार पर लगातार सक्रिय रहकर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी बडकोट के निकट पर्यवेक्षण एवं SHO बड़कोट, संतोष सिंह कुंवर नेतृत्व में बडकोट पुलिस द्वारा गत 20.12.2023 की रात्रि में चैकिंग के दौरान पौंटी तिराहा के समीप से गोविन्द सिंह व प्रवीण सिंह नामक 2 व्यक्तियों को वाहन सं0 UK 09TA 0433 (बुलेरो प्लस) से शराब की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त तस्करों के विरुद्ध थाना बडकोट पर 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। शराब की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाई जारी है।
गिरफ्तार दो शराब तस्कर गोविन्द चौहान पुत्र सरदार सिंह चौहान निवासी ग्राम दरमाणा थाना पुरोला जिला उत्तरकाशी उम्र- 34 वर्ष
(2) प्रवीण सिंह पुत्र स्व0 चतर सिंह निवासी पाणी गांव थाना बडकोट जिला उत्तरकाशी, उम्र-35 वर्ष हैं जिनको बड़कोट पुलिस ने 5पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

Related posts

बड़कोट भीषण अग्निकांड- 5 परिवारों के मकान व 5 दुकाने जलकर खाक, फायर सर्विस ढेड़ घण्टा लेट,जनाक्रोश,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की मिसाल: स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय बड़कोट द्वारा तीन दिवसीय ग्रामीण चिकित्सा शिविर आयोजित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।उत्तरकाशी नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने संभाला पद और सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का लिया फीडबैक… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page