Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विश्व की सभी नदी नालों को स्वच्छ रखने का आह्वान,निकाली रैली,किया जागरूक,पढ़े पूरी खबर…..

बड़कोट: राजकीय बालिका इंटर कालेज की एन एस एस की छात्राओं ने चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत, रविवार को विश्व की सभी नदी नालों को स्वच्छ रखने का आह्वान करते हुए रैली निकालकर जन समुदाय को जागरूक किया। इस दौरान ‘स्वच्छ नदियां: बेहतर कल का अवसर’ विषय पर चर्चा के साथ नदी किनारों, नालों तथा अन्य जल स्रोतों के समीप वृह्द स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्थानीय व राष्ट्रीय महत्व की 22 से अधिक नदियों, बरसाती नदियों, गाढ़ ,नालों को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शोभना थापा ने बताया कि
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को नदियों के महत्व के बारे में जागरूक करना, नदियों को कचरा मुक्त करना तथा नदियों को स्वच्छ कर इनकी धारा को अविरल बनाये रखना है। ताकि आने वाला कल इन स्वच्छ नदियों/जल स्रोतों से नई पीढ़ी को बेहतर अवसर प्रदान कर सके।इस मौके पर शिक्षक श्रीमती समा बानो, आरती सैनी आदि शामिल थे।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

उत्तरकाशी:अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई करने वाले पांचों आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

admin

हेल्प क्रॉस ट्रस्ट देहरादून द्वारा उत्तरकाशी जिले के पुरोला तहसील व मोरी तहसील में जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र एवं गर्म जैकेट किये वितरण।

Arvind Thapliyal

चांगसील बुग्याल में  आकाशीय बिजली गिरने से भितरी गांव के ग्रामीणों की 70 बकरियों की मौत,पढ़े पूरी खबर….

admin

You cannot copy content of this page