Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग को लेकर छापेमारी और वसूला जुर्माना।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर आज नगर निकायों के द्वारा छापामारी अभियान चलाकर अनेक दुकानदारों का चालान कर मौके पर ही अर्थदण्ड की वसूली की गई।
जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने नगर निकायों को जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर कारगर तरीके से रोक लगाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के कारोबार के विरुद्ध अभियान संचालित कर दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों पर अमल करते हुए नगर पालिका परिषद बाडाहाट द्वारा आज छापामारी अभियान चलाकर दो दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर तुरंत चालान की कार्रवाई कर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पालिका के अधिशाषी अधिकारी शिवकुमार सिंह चौहान ने बताया कि इस तरह की कारवाई आगे भी जारी रहेगी। उधर नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ द्वारा संचालित छापामारी अभियान के दौरान भी दो दुकानों में पॉलिथीन मिलने पर सात सौ रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया। इसी तरह नगर पालिका बड़कोट में चलाए गए अभियान के दौरान चार चालान किए गए और एक हजार चार सौ रूपये का जुर्माना वसूला गया।

Related posts

उत्तरकाशी:यमुनाघाटी के तीन ब्लॉकों के बागवानों का दल प्रशिक्षण हेतु हिमाचल प्रदेश रवाना

admin

पोलीथीन चैकिंग अभियान,हुआ चालान ,नगद बसूले

admin

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की पीयर टीम ने राजकीय महा विद्यालय टटाउ बड़कोट में किया दो दिनों तक निरीक्षण ,पढ़े पुरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page