Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

तहसील दिवस में आई 05 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण, जय हो ग्रुप मे नगर के पेयजल संकट को दोहराया,पढ़े पुरी खबर…..

बड़कोट : तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में आई 05 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सबसे अधिक शिकायत एन एच एवं पेयजल से जुड़ी हुई थी। जिस पर उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने कहा कि नगर पालिका के वार्ड नम्बर 01, 02, 04,और 07 में पेयजल संकट कई सालों से गहराया हुआ है। 20 साल पुरानी योजना से बड़कोट नगर में काम लिया जा रहा है। उन्होंने स्वीकृत तिलाड़ी पम्पिंग योजना के निर्माण कार्य शुरू किए जाने की मांग की गई। साथ ही यमुनोत्री नेशनल हाईवे में एक्सीडेंट स्थल दियाड़ी खड्ड सहित 5 जगह सुरक्षा के इंतजाम किए जाये,और डामटा में नाली निर्माण में सरियाये खुली दिखाई दे रही है जिससे वो एक्सीडेंट को दावत दे रही है उसको सही किया जाय। ग्राम सभा किसाला की ग्राम प्रधान श्रीमती मनीषा के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने गांव में हर घर नल ,हर घर जल योजना का विरोध करते हुए बताया कि पूर्व में स्वजल योजना से पेयजल लाइन बनी हुई है और सभी को पानी मिल रहा है । वर्तमान इस योजना की धनराशि को ठिकाने लगाया जा रहा है पुरानी योजना से लाइन टेप की जा रही है।जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे है इधर ग्रामीण महिलाओं ने किसाला गाँव को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली पर लोनिवि अधिशासी अभियंता को उपजिलाधिकारी के माध्यम से पत्र लिखा। इसके अलावा ब्रीडकुल निर्माण संस्था ,विधुत, नगर पालिका, सिंचाई विभाग आदि विभागों के मामले आये जिन्हें उपजिलाधिकारी ने जल्द निस्तारण किये जाने के आवश्यक निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने बताया कि तहसील दिवस की सभी शिकायतों पर  निस्तारण के लिए कार्यवाही की जाती है। विभागों के अधिकारियों को सप्ताह भर के भीतर निस्तारण को कहा गया है । इस मौके पर अधिकारियो में तहसीलदार धनीराम डंगवाल ,खण्ड विकास अधिकारी दिनेश जोशी ,राजस्व निरीक्षक राम सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह राणा, डीसी नौटियाल, राष्ट्रीय राजमार्ग सहायक अभियंता मनोज रावत ,ब्रीडकुल एई आशीष चौधरी, सिंचाई विभाग एई बीएस बोरा, नागेंद्र सेमवाल ,सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील रावत ,पूर्ति निरीक्षक पी डी सौंदल, हरपाल राणा, रंवाई रेंज अधिकारी सुभाष चंद्र , अमित परमार ,कुलदीप बिजवान, उषा जोशी, मोहन मनवाल, संजय सोलंकी, वीरपाल ,प्रताप सिंह, सुबोध सिंह जबकि फरियादियों में जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल ,ग्राम प्रधान श्रीमती मनीषा, शैलेंद्र रावत ,मेनका रावत, सुशीला देवी ,विमल ,प्रमिला, बच्चन देई, सुमन देवी ,वनिता, चांदनी देवी, सुमन देवी, सुगंधी देवी, सुरेंशी ,चैनी देवी आदि मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री Express

————-

Related posts

माघ मेले में स्वर कोकिला रेशमा शाह ने जमुना कू पाणी और रतू की तू सरोज बांद पर मचाया धमाल।

Arvind Thapliyal

ग्राम सभाओं की खुली बैठकों से आए प्रस्तावों से बनेंगी सिंचाई गुल,किसानों को मिलेगा लाभ,खेती की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए योजनाओं की समीक्षा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :बीडीसी मोरी की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाये जनसरोकार से जुड़े  मुद्दे

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page