Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :मेरी माटी -मेरा देश कार्यक्रम में तिलाड़ी कांड के शहीदों को किया नमन

 

जयप्रकाश बहुगुणा
पुरोला /उत्तरकाशी

 

आजादी के अमृत महोत्स्व के तहत आयोजित मेरी माटी -मेरा देश कार्यक्रम के तहत यहां विद्यालय के स्टाफ, छात्र -छात्राओं व अन्य उपस्थित अतिथियों ने रंवाई के तिलाड़ी गोलीकांड में शहीद हुए अमर बलिदानियों को मिटटी से नमन वंदन किया तथा उनको श्रधांजलि अर्पित की !पुरोला विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय छाड़ा मे उन सभी वीर सपूतों को याद कर शत शत नमन किया जो अपने देश की आन बान और शान के लिए अपने प्राणो को न्यौछावर कर शहीद हो गये थे।इस अवसर पर तिलाडी की माटी को भी याद कर उन वीर सपूतों को नमन किया गया जो इस इस कांड मे शहीद हो गये थे ।इस अवसर पर प्रकाश डब्बराल ,विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कौशल्या बिजल्वाण ,विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्षा श्रीमती सूर्मा देवी ,समाज सेवी रेखा रावत ,गणेश रतूडी , चन्द्रभूषण विजल्वाण सेनि प्रधानाध्यापक ,अभिभावको छात्रो ने अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम बडे हर्षोल्लास से मनाया ।इस अवसर पर रेखा रावत ने देशभक्ति गीत गा कर कार्यक्रम मे समा बांधी।प्रकाश डबराल ,प्रधानाध्यापिका सहित चन्द्रभूषण विजल्वाण, गणेश रतूडी ने अपने विचार ब्यक्त कर शहीदों की जीवन कृति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी ।

Related posts

उपलब्धि।साईं सृजन पटल के संयोजक प्रो.तलवाड़ ने विद्यार्थियों को सिखाये समय प्रबंधन के गुर… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी: गंगा व यमुनाघाटी में पुलिस ने किया चार स्मैक तस्करों को गिरफ्तार

admin

मोटर मार्ग पर गिरा भारी भरकम पेड़, बाल बाल बचे राहगीर ,अभी भी खतरा टला नही

admin

You cannot copy content of this page