Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :चारधाम यात्रा ड्यूटी के दौरान  मृत पुलिस जवान को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

रविवार देर शाम यमुनोत्री राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मृत पुलिस जवान को आज बड़कोट में पुलिस ने श्रधांजलि अर्पित की !चारधाम यात्रा ड्यूटी मे चौकी स्यानाचट्टी मे नियुक्त आरक्षी चमन सिंह तोमर डाबरकोट में हमराही होमगार्ड जवान के साथ दैनिक ड्यूटी यातायात व्यवस्था में तैनात थे, वर्षा के चलते अचानक पहाड़ी से पत्थर आने पर पत्थर की चपेट मे आने से वह गम्भीर रुप से घायल हो गये, जिन्हें तुरन्त सीएचसी बडकोट लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
आज सोमवार को स्व0 चमन सिंह तोमर के पार्थिव शरीर को बडकोट में उत्तरकाशी पुलिस परिवार द्वारा शोक सलामी/पुष्पगुच्छ अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर नम आखों से विदा किया गया। सम्पूर्ण पुलिस परिवार स्व0 चमन सिंह तोमर की सेवाओं का आभारी रहेगा। भगवान दिवंगत के परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Related posts

तीन महीने होने को हैं पर खराब चावलों की ली गयी सैम्पलिंग की रिपोर्ट सार्वजनिक नही, जनता में आक्रोश,देखे वीडियो में बयान,पढ़े खबर….

admin

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव में दम तोड़ती स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार के खिलाफ होगा आंदोलन…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

*राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध गरतांग गली पर्यटकों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।*सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम भी शुरू पढ़े पूरी खबर…

admin

You cannot copy content of this page