Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :यमुनापुत्र एकता संघठन, जय हो ग्रुप ने की चारधाम के आसपास नशामुक्त क्षेत्र घोषित करने की मांग

 

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

नशे के बढ़ते प्रचलन के अब खिलाफ गाँव गाँव में आवाज बुलंद होनी शुरू हो गयी है। यमुना जी के शीतकालीन प्रवास ग्राम खरशाली के एक दर्जन युवकों ने यमुनाघाटी के पुलिस क्षेत्राधिकारी से मुलाकात कर नशे के कारोबार व संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है और यमुनापुत्र एकता संगठन व जय हो ग्रुप ने उपजिलाधिकारी बड़कोट के माध्यम से मुख्यमंत्री को श्री यमुनोत्री धाम सहित चार धाम के अन्तर्गत 20 किमी के दायरे को ड्राई एरिया घोषित किये जाने का मांगपत्र सौंपा।
मालूम हो कि धामी सरकार द्वारा नशा मुक्त राज्य की पहल रंग लाने लगी है। यमुनोत्री धाम के पास ग्राम खरशाली में दो दर्जन युवकों ने यमुनापुत्र एकता संगठन का गठन कर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। संगठन के अध्यक्ष ऋतिक राणा ने बताया कि यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्र में नशा कारोबारियों द्वारा स्मैक, शराब, चरस आदि नशे की खेप भारी मात्रा में सफ्लाई की जा रही है इससे छोटे छोटे बच्चें सहित युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम खरशाली व सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने व करवाने पर संगठन ने प्रतिबंधित किया है। इसके लिए युवकों ने पुलिस से सहयोग की उम्मीद लगायी है। इधर वुधवार को यमुनापुत्र एकता संगठन से जुड़े एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने यमुनाघाटी के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र सिंह भंडारी से मुलाकात कर यमुनोत्री क्षेत्र में नशा परोस रहे माफियों पर कार्यवाही की मांग की है। साथ ही संगठन व जय हो ग्रुप ने तहसील पहुँचकर यमुनोत्री धाम सहित चारों धाम में 20 किमी के दायरे को नशा मुक्त यानी ड्राई एरिया घोषित किये जाने का ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजकर शासनादेश जारी करने की मांग की है। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष ऋतिक राणा ,जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल,विवेक उनियाल, अमरीश उनियाल, कृष्णा चौहान, शुभम उनियाल, राहुल राणा, प्रवेश तोमर, आकाश उनियाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

*दिल्ली स्थित लाल किले के समीप हुए कार धमाके के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य में High Alert जारी,कई मौत पढ़े खबर

Team Yamunotri Express

बड़ी कार्रवाई।अवैध अफीम और तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, NDPS Act व Arms Act मे मुकदमा दर्ज।

Arvind Thapliyal

मंत्रियों को बनाया गया जिलों का प्रभारी 

admin

You cannot copy content of this page