Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
टिहरी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य हस्तक्षेप

गंगा में डूब रहे दो कावड़ियों को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
ऋषिकेश

गंगा जी में नहाने उतरे दो कांवड़ियों को एसडीआरएफ के जवानों ने डूबने से बचा लिया, प्राप्त जानकारी के अनुसार आज ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला के करीब वानप्रस्थ घाट पर दो अलग-अलग घटनाओं में घाट पर स्नान करते समय 02 कांवड़िए गंगा नदी के तेज बहाव में आने से नदी में डूबने लगे।

कांवड़ियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पूर्व से ही उपस्थित एसडीआरएफ उत्तराखण्ड व जल पुलिस के जवानों द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल नदी में छलांग लगा दी गयी जिसके उपरांत दोनों को सकुशल किनारे पर लाया गया। एसडीआरएफ जवानों की त्वरित कार्यवाही से उनके अनमोल जीवन की रक्षा हो पाई।

कांवड़ियों की पहचान राकेश पुत्र श्री लखमी चंद, उम्र – 22, मीरपुर उत्तरप्रदेश,व लक्ष्मण ठाकुर पुत्र श्री विष्णु, उम्र -16, पल्पा, काठमाडू नेपाल के रूप में हुई !रेस्क्यू टीम में एस डी आर एफ कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, सागर कुमार, जल पुलिस के हेड कांस्टेबल अनुराग शामिल थे !

Related posts

वैदिक मन्त्रोंपचार के साथ खुले श्री यमुनोत्री धाम के कपाट, पंहुचे हजारों श्रद्धालु.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

एक अधिकारी ने अपने उच्च अधिकारी को नही समझा ,एक ने करवाया बन्द तो दूसरे ने किया सीज,वीडियो हुआ वायरल,पढ़े पूरी खबर…..

admin

सौगात।रजत जयंती पर बड़कोट को मिली दो सौगातें — विधायक संजय डोभाल व पालिका अध्यक्ष ने किया सड़क व पार्क का शिलान्यास…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page