Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर

यमुनोत्री- दो श्रद्धालुओं की हाट अटैक से अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, पढ़े पूरी खबर…

बड़कोट।
यमुनोत्री धाम के दर्शन को आये दो श्रद्धालुओं की हाट अटैक से मौत हो गयी,गुजरात से आई महिला श्रद्धालु की जानकी चट्टी में जबकि आंध्रप्रदेश के पुरुष श्रद्धालु ने बड़कोट अस्पताल में दम तोड़ा। इधर 13 दिन की यात्रा में 8 श्रदालुओं की मौत हो चुकी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजीकरण व स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बड़कोट के पास एक होटल में श्रद्धालु बीर भद्ररावत पुत्र श्री नागेश्वर राव निवासी 66/17 रामादास पैताक्वारी मार्केट राजमण्डरी अरबन जिला ईस्ट गोदावरी आन्ध्र प्रदेश को सांस लेने में दिक्कत आयी जिसके बाद उन्हें सी एच सी बड़कोट में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वही जानकीचट्टी में महिला श्रद्धालु वन्दना भरत भाई भट्ट पत्नी श्री भरत भाई भट्ट निवासी चीतल रोड पोस्टल सोसाइटी ब्लॉक न0 56 गायत्री कृपा अमरेली गुजरात की अचानक तबियत बिगड़ी ,अस्पताल भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान मौत हो गयी
थाना प्रभारी गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि यमुनोत्री दर्शन को आये एक महिला और एक पुरुष श्रद्धालु की मौत हो गयी,पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्यवाही कर परिजनों को शव सौंप दिये।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

त्यूणी अग्निकांड अपडेट:-डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, ढाई से नौ साल की मासूम बच्चियां थी जान गवाने वाली

admin

उत्तरकाशी में डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार बने सुर्खियों का केंद्र, कार्यशैली से बढ़ाया जनविश्वास,लिंक पर क्लिक करें…..

Team Yamunotri Express

बड़ी खबर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आज होगी मतगणना तैयारियां पूरी जनपद उत्तरकाशी में 80टेबिलों पर होगी मतगणना…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page