Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी :डीएम ने किया यमुनोत्री धाम  यात्रा ब्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण, लोनिवि ईई का स्पष्टीकरण तलब

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर श्री यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।यमुनोत्री धाम यात्रियों के साथ विन्रमता एवं शालीनता का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित सम्पन्न कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद दूसरी बार यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया कि प्रत्येक दिन सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखा जाय। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ बातचीत कर प्लास्टिक कचरे को वेग में भरकर कॉम्पेक्टर के माध्यम से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। साथ ही तत्काल प्रभाव से जानकीचटी पार्किंग के समीप खाली पडी भूमि पर काॅम्पेक्टर मशीन लगाने के निर्देश दिए। गीले एवं सूखे कूड़े का भी उचित तरीके से निस्तारण करने को कहा। पैदल मार्ग की नियमित सफाई करते हुए घोड़े, खच्चरों की लीद का उचित निस्तारण करें। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का उचित प्रबंधन के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। साथ ही यात्रियों और घोड़े खच्चरों को पीने के पानी की भी जगह-जगह उपलब्धता पाई गई।साथ ही जल संस्थान को यात्रा मार्ग पर लगी पेयजल की टंकीयों,आरओ को महीने मे दो बार सफाई के साथ सेंपलिग करने के निर्देष जलसंस्थान को दिए। यात्रियों को रुकने के लिए बनाए गए शैड की स्वच्छता भी चाकचैबंद पाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा मार्ग पर नियमित सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश जिला पंचायत को दिए गए है।

जिलाधिकारी ने एसडीएम एवं सीओ पुलिस को निर्देशित किया कि घोडा पडाव पर बैरियर कि व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय।साथ ही यात्रा मार्गों पर बिना प्रीपेड पर्ची के संचालन करता पाया जाय तो दंडात्मक कार्यावाही अमल में लाई जाय।ताकि दिन में यात्रियों को आने व जाने में कोई दिक्कत न हो। इस हेतु होटल,व्यापारियों एवं ढ़ाबा संचालकों के साथ वार्ता कर सहयोग लिया जाय। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एवं सीवीओ को बीमार घोड़े,खच्चरों कतई भी यात्रा मार्ग पर नही भेजने के निर्देश दिए। साथ ही घोड़े-खच्चरों को पर्याप्त आराम देने हेतु उनके स्वामियों एवं हाकरों को निर्देशित किया गया।सिंगल यूज प्लास्टिक का रखने वाले विक्रेताओं पर दण्डात्मक कार्यावाही करने के निर्देंष दिए।

लोक निर्माण विभाग ईई को पूर्व में दिए गये निर्देषों का अनुपानल न करने की दशा में स्पष्टीकरण तलब किए गये। सडक मार्गों पर सेंसिटिव जोन में सूरक्षा संबधित बोर्ड लगाने के साथ ही मार्गों पर पडी निर्माण सामग्री को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देंष दिए। साथ ही कसाला तथा डबरकोट डेंजर जाॅन की ड्रोन के माध्यम से माॅनीटरिंग करने के निर्देष पीडब्ल्यूडी को दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बिना स्वास्थ्य जांच के किसी भी यात्री को आगे न जाने दिया जाय। पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए तैनात एफएमआर के पास जीवन रक्षक दवाई एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता पूर्ण रखी जाए।

इस दौरान उप जिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार,सीओ सुरेंद्र भंडारी, एएमए जिलापंचायत मनबर सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि मनोहर सिंह,अधिशासी अभियंता जल संस्थान श्री डोगरा उपस्थित रहे।

Related posts

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की मुस्तैदी से हैली सेवा बनी संजीवनी,प्रसव पीड़ा में महिला को भेजा हायर सेंटर…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पीसीएस अधिकारियों का शासन ने किए तबादले जानने के लिए लिंक क्लिक करें.

admin

जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी के नजदीकी मनेरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर मैदान में आज “माँ दुर्गा क्लब” द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग MDC Session-1 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page