Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा

चकराता महाविद्यालय में वीर केसरी चंद के बलिदान दिवस पर किया गया भावपूर्ण स्मरण

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता

 

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून में अमर शहीद वीर केसरी चंद का उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। प्राचार्य कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में स्टाफ ने अमर शहीद केसरी चंद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने उनकी शहादत को याद करते हुए कहा कि जौनसार-बावर के इस वीर सपूत ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देकर अपने बलिदान को स्वर्णिम अक्षरों में अंकित करा दिया। नेता जी सुभाष चंद्र बोस के नारे “तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूंगा” से प्रभावित होकर वे आजाद हिन्द फौज में शामिल हो गये थे। मात्र 24 वर्ष 6 माह की अल्प आयु में ही उन्होंने देश भक्ति की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की। उनके बलिदान से उत्तराखंड और जौनसार-बावर का मान बढ़ा है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.श्याम कुमार, डा.जयश्री थपलियाल,डा.पवन भट्ट, अंकुर शर्मा,रोशन बख्श, अर्जुन रावत व गौरव राठौर आदि ने वीर केसरी चंद का भावपूर्ण स्मरण कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

Related posts

हादसा:ट्रक के गहरी खाई में गिरने से एक की मौत, एक घायल

admin

लोनिवि मंत्री ने दिए क्षतिग्रस्त पुल की जांच के आदेश

admin

यमुनोत्री का डबरकोट लेने लगा जान , एक महिला यात्री की चट्टानी बोल्डर की चपेट में आने से मौत,एक घायल, पढ़े पूरी खबर……

You cannot copy content of this page