Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर जनता को बताएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं::सौरभ थपलियाल

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व संघठन के उत्तरकाशी जनपद सह प्रभारी सौरभ थपलियाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर जनता को भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दें, ताकि आम जनमानस योजनाओं का लाभ उठा सकें।सौरभ थपलियाल आज यहां नगर पालिका सभागार में बूथ सशक्तिकरण एवं समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्भोदित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग व ब्यक्ति के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।तथा विकास की दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर आमजन को विकास की यात्रा में शामिल कर रही है,थपलियाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों का चयन व बूथ अध्यक्ष का चयन कर बूथों को मजबूत करें, तथा आगामी नगर निकाय व आम चुनाव को फतह करने का लक्ष्य लेकर एकजुटता के साथ कार्य करें।इस अवसर पर सेवानिवृत्त तहसीलदार शीशपाल असवाल व अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
बूथ सशक्तिकरण की समीक्षा बैठक में उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी रौंटा, मंडल महामंत्री प्रवीण रावत, अमित रावत ,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीरज चौहान ,मंडल के सभी पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्ष,पदाधिकारी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री चंडी बेलवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अतोल सिंह रावत ,जिला मंत्री हरिमोहन सिंह ,जिला मंत्री विनोद रावत ,जिला उपाध्यक्ष मुकेश टम्टा ,पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती कृष्णा राणा,डॉ कपिल रावत, उपेंद्र जयाडा, मंडल उपाध्यक्ष रेखा राणा, शोवेन्द्र रावत, भगत लाल, बरदेव नेगी, नागेंद्र चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

स्यालना गांव में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ विराम, सुदामा और कन्हैया के जैसे हो मित्रता: शिवप्रसाद नौटियाल 

Arvind Thapliyal

दो युवक बिना बताये घर से लापता हुये किशोरों को उत्तरकाशी पुलिस ने मसुरी से किया बरामद।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।शासन ने डॉ बीएस रावत को सौंपी सीएमओ उत्तरकाशी की बागडोर

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page