Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:एसडीएम बड़कोट के नेतृत्व में यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा के मध्यनजर उपजिलाधिकारी बड़कोट के नेतृत्व में यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला के निर्देश के क्रम में एसडीएम बड़कोट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर बृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र – छात्राओं के अलावा मंदिर समिति, जिला पंचायत एवं तहसील प्रशासन के कार्मिक सम्मिलित हुए। एसडीएम ने बताया कि चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी निर्माण कार्य तेजी के साथ कराए जा रहे है। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएगी। साथ ही समय -समय पर इसी तरीके के स्वच्छता अभियान औऱ भी चलाएं जाएंगे।

Related posts

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने दिए बड़े बकायेदारों के बैंक खाते व अचल संपत्ति सीज करने की कार्यवाही के निर्देश

admin

राजस्व निरीक्षकों और उप निरीक्षकों ने धरना कर किया कार्य बहिष्कार… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

.सूचना आयुक्त ने ‘हेलो बड़कोट-यमुनोत्री’ सूचना निदर्शिनी का किया विमोचन,आरटीआई के विभिन्न पहलुओं की दी जानकारी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page