Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :गंगा विचार मंच एवं नमामि गंगे के तत्वाधान में विधायक ने किया स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

गंगा विचार मंच एवं नमामि गंगे के तत्वाधान में गुरुवार को केदारघाट,जड़भरत घाट में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों के द्वारा वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा की स्वच्छता एवं अविरलता का संदेश दिया। गंगोत्री विधायक ने कहा कि उत्तरकाशी में माँ गंगा का मायका है,माँ गंगा की स्वच्छता को बनाये रखने हम सबको अपना योगदान देना चाहिए। आने वाले दिनों में चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी इसलिए सभी यात्रा पड़ाव एवं यात्रा मार्ग पर भी स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाय। इस दौरान विधायक ने सफाई अभियान में भाग लेने वाले सभी को नमामि गंगे टीशर्ट वितरित की।

स्वच्छता कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला,डीएफओ पुनीत तोमर,एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान,नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र बिष्ट,महावीर चौहान,जयप्रकाश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Related posts

लोक सभा चुनाव 2024-राज्य स्तरीय ईवीएम-वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) कार्यशाला आयोजित,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:विधिक साक्षरता शिविर में एस एच ओ मनेरी ने ग्रामीणों को नशा,साइबर,महिला एवं अन्य अपराधों के प्रति किया जागरूक

admin

उत्तरकाशी- भारी बारिश को देखते हुए कल 13 अगस्त को सरकारी एवं गैरसरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page