Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा

चकराता महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम हुए आयोजित

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता/देहरादून

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में ग्राम ठाणा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता के डा.मनोज सिंह नेगी ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता को जीवन की प्राथमिक आदत बना लेना चाहिए। फल और शाकाहारी भोजन बेहतर स्वास्थ्य देने वाले हैं। खानपान पर उचित ध्यान न देने से ही अंडरवेट की समस्या सामने आती है और रोगप्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है। इस अवसर पर सी. एच. सी. चकराता द्वारा शिविर में मास्क,सैनेटाइजर, आयरन व कैल्शियम की टैबलेट का निशुल्क वितरण भी किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा.सुमेर चंद ने स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवियों से कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, इसलिए उत्तम स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। बौद्धिक सत्र के बाद
सह कार्यक्रम अधिकारी डा.आराधना भंडारी के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्राओं ने गांव के पंचायती चौक में पुराने कपड़ों से बनाये गये थैलों को प्रदर्शित किया। इसके पीछे उद्देश्य यह था कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करना है। पालिथिन के कैरी बैग्स का बढ़ता उपयोग पर्यावरण और जीव-जन्तुओं को हानि पहुचा रहा है। कपड़े के हस्तनिर्मित बैग प्लास्टिक के बैग के सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। जिन्हें बार-बार प्रयोग किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में डा.पवन भट्ट, मनीषा,बनिता, राशि,तनीषा,डिंपल,महक आदि छात्राएं मौजूद रही।

Related posts

उत्तरकाशी:न्यू होली लाइफ इंटर कालेज बड़कोट में हुआ छात्र संसद का गठन,पारस सेनापति, साहिल मलिक उपसेनापति निर्वाचित

admin

*Gmvn के कर्मचारियों ने किया 2 घण्टे का कार्य बहिष्कार*

admin

बड़ी खबर। उत्तराखंड सरकार में 11नेताओं को दिया दायित्व हुआ इंतजार खत्म।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page