Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:उधमिता विकास केंद्र की स्थापना से युवाओं में विकसित होगी उधमिता की सोच :प्रो अनिता रावत

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

नौगांव /उत्तरकाशी

उत्तराखण्ड विज्ञान  शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र युसर्क के सहयोग से हार्क परिसर में आयोजित कार्यशाला के दौरान युसर्क की निदेशक प्रो डॉ अनिता रावत ने  युसर्क उधमिता विकास केंद्र का उद्धघाटन किया। प्रो डॉ अनिता रावत ने कहा कि उधमिता विकास केंद्र की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं के अंदर उधमिता की सोच बिकसित होगी और वह  स्वरोजगार की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि  युसर्क की अभिनव पहल के तहत  उत्तराखंड में स्थापित यह दूसरा उधमिता विकास केंद्र है जिसमे मशरूम स्पान का उत्पादन किया जायेगा और केंद्र मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में ज्ञान प्रवन्धन का भी कार्य करेगा।
उन्होंने हिमालयन एक्शन रिसर्च सेंटर हार्क में  बर्फिया लाल जुवान्ठा राजकीय महा विद्यालय पुरोला के विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए आयोजित तीन साप्ताहिक प्लांट टिशु कल्चर तकनीकी प्रशिक्षण के समापन पर छात्रों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बांटे। उनका कहना था कि समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाना यूसर्क का प्रयास है।
कार्यशाला के दौरान लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो जगमोहन सिंह राणा ने अपने अनुभवों को शेयर करते हुए छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मूल मन्त्र बताये और कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी को विज्ञान  के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है।
कार्यशाला में हार्क के सचिव महेंद्र कुंवर, राजकीय महा विद्यालय पुरोला के प्राचार्य डॉ ए के तिवारी, शैलेश पंवार, मुख्य प्रशिक्षक राकेश कुमार, जगदम्बा प्रसाद,  लक्ष्मण टोलिया,नीता चौहान, आदि उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री से मिले यमुना व गंगा घाटी होटल एशोसिएशन शिष्टमंडल

admin

उत्तरकाशी:गेहूं पीसने आटा चक्की गया युवक उफनते गदेरे में बहा, शव बरामद

admin

दैवीय आपदाओं में मृत आत्माओं की शांति हेतु व्यापार मण्डल बड़कोट करेगा प्रज्ञा पुराण कथा व नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page