Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:चार सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर ” जय हो ग्रुप ” ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

 

सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप ने नगर पालिका बड़कोट में पेयजल संकट गहराने पर पपिंग पेयजल योजना स्वीकृती करने सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमन्त्री को ज्ञापन भेजा और जल्द मांगों के निस्तारण न होने पर  आन्दोलन की चेतावनी दी है।

विदित रहे कि नगर पालिका परिषद में अभी से ही पेयजल का संकट गहराने लगा है. नगर के सामाजिक संगठन सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप के पदाधिकारियों ने 4 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार के माध्यम से भेजते हुए निस्तारण की मांग की है। ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने बताया कि चार मांगों में नगर पालिका बड़कोट की लगातार बढ़ रही आवादी को देखते हुए तिलाड़ी के निकट यमुना नदी पर पपिंग योजना का निर्माण कराया जाय ताकी यात्रा के दौरान आने वाले तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों को पेयजल का संकट न होने पायें उन्होंने बताया कि यमुनाघाटी में अन्य प्रदेश से ढेड़ सौ से अधिक कबाड़ी व फेरी वाले घूम रहे हैं जो नशे की तस्करी के साथ मानव तस्करी तक को अन्जाम देने की फीराक में है. ग्रुप ने अन्देशा लगाया है कि नशाखोरी व मानव तस्करी हो सकती है इस लिए उक्त कबाड़ी व फेरी वालों पर रोक लगाई जाय। उन्होने बताया कि यमुनाघाटी में स्मैक नशा भारी मात्रा में आ रही हैं समय रहते पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की गयी तो नयी पीढ़ी नशे के आगोस में चली जायेगी नशा तस्करी पर अंकुश लगाया जाय, उन्होंने बताया कि आजकल बोर्ड परीक्षा सहित नौनिहालों की गृह परीक्षा शुरू हो गयी हैं ऐसे में शादी समारोह में बजने वाले डीजे को रात्रि 9.30 बजे के बाद बन्द कर दिया जाय ताकी पुढने वाला छात्र छात्रायें अच्छे नम्बरों से पास हो सके। ज्ञापन देने वालों में संयोजक सुनील थपलियाल, मोहित अग्रवाल, प्रदीप जैन विजयपात रावत, एडवोकेट विनोद विष्ट, आशिष पंवार, तरवीन सिंह, रजत अधिकारी, उपेन्द्र असवाल, गिरीश चौहान, सुरेश सैनी दीनानाथ सोनी. आशिष चौहान, अमर शाह सहित दर्जनों स्वयसेवक मौजूद थे।

Related posts

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने रुद्राक्ष व बांज की पौध रोपित कर किया लोकपर्व हरेला का शुभारंभ

admin

राशन विक्रेताओं के लाभांश भुगतान के लिए 9 करोड़ 35 लाख की धनराशि हुई अवमुक्त, सरकार का वादा, बातें कम काम ज्यादा-रेखा आर्या

admin

महाविद्यालय के युवा पर्यटन क्लब के तत्वावधान में ली गई ‘हिमालय प्रतिज्ञा

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page