Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

कांग्रेस में घमासान:-एआईसीसी की नामित सूची मे उत्तरकाशी की उपेक्षा पर पूर्व विधायक सजवाण ने जताई नाराजगी

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

गंगोत्री के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण ने एआइसीसी की सूची पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि इस सूची में दो जिले बिल्कुल ही छोड़ दिए गए हैं। प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेताओं को जगह नहीं दी गई है। सूची मे हमारे अनेक सम्मानित विधायक/पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेताओं के नाम गायब है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पार्टी मे कुछ लोग बगैर किसी सलाह के अपनी मर्जी से ही पार्टी चलाना चाहते हैं। प्रदेश कांग्रेस मे किसी भी तरह वरिष्ठ नेताओं से सलाह नहीं ली जा रही है। उन्होंने उत्तरकाशी जनपद से किसी भी नेता को इस सूची मे शामिल न किये जाने पर हैरानी जताई और कहा कि हमारा ये सीमान्त जनपद और गंगोत्री विधानसभा प्रदेश की राजनीति मे राजनितिक मिथक के तौर पर भी महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र से किसी भी पीसीसी सदस्य या वरिष्ठ नेताओं को एआईसीसी की इस सूची मे शामिल न करना हैरानी भरा निर्णय है। पार्टी मे पीसीसी व एआईसीसी के लिए अगर समान अनुपात मे हर जनपद से प्रतिनिधित्व ही न रहे तो हर जिले मे संगठन को कैसे मजबूत किया जा सकता है?

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य मे निकाय चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक है, पार्टी संगठन अगर ऐसे ही निर्णय लेता रहे तो निश्चित तौर पर इससे पार्टी को नुकसान होगा और पार्टी कमजोर होगी। छत्तीसगढ़ के रायपुर मे होने वाले पार्टी के महाधिवेशन व पार्टी फोरम मे हम इस बात को शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान मे पुरजोर तरीके से रखेंगे।

Related posts

नगरपालिका बड़कोट में निर्दलीय प्रत्याशी सुनिल थपलियाल ने भरा नामांकन का पर्चा.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

RSS. गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की ओर से की गई निधि समर्पण,जाने पूरी खबर…..

28 वर्ष की बेदाग, कुशल और अनुकरणीय सेवा देने के बाद आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार हुए सेवानिवृत्त

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page