Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी के डा. शम्भू प्रसाद नौटियाल को नवाजा गया बेस्ट साइंस टीचर अवार्ड से

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
उत्तरकाशी/देहरादून

 

उत्तराखंड राज्य विज्ञान प्रोद्योगिकी परिषद एवं राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के तत्वावधान में उच्च स्तर के शिक्षण से संबंधित और महत्व देने के लिए के लिए प्रतिवर्ष सर्वश्रेष्ठ विज्ञान शिक्षक पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए छात्रों को मार्गदर्शन, प्रेरणा और सलाह देने के लिए संबंधित और सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। विज्ञान की लोकप्रियता और व्यापक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उत्तरकाशी के डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल को यह उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ. नौटियाल विज्ञान अध्यापन में नवाचार व गतिविधि आधारित शिक्षण से छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास, मध्यान्ह भोजन में पोषक तत्वों की जांच, झीलों, नदियों व झरनों के जल का अध्ययन, पारितंत्र के घटकों के अध्ययन हेतु प्राकृतिक स्थलों में शैक्षिक भ्रमण, साइंस किट से शिक्षण को व्यावहारिक बनाना, जूनियर रेडक्रास गतिविधियों के साथ प्राथमिक सहायता कौशल, विज्ञान प्रयोगशाला में छात्र-छात्राओं को रक्त वर्ग हीमोग्लोबिन परीक्षण सीखाना, विज्ञान मेला, विज्ञान महोत्सव, साइंस सिम्पोजियम, साइंस क्विज, बाल विज्ञान कांग्रेस, इको क्लब व जैव विविधता संरक्षण हेतु छात्रों को प्रेरित करना, विभिन्न राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय दिवसों के अवसर पर विविध गतिविधियों का आयोजन, ग्रीन होली, कंडाली फेस्टिवल, ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन, साइंस रंगोली, कबाड़ से जुगाड़ व स्थानीय संसाधनों का उपयोग करके विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को समझाने जैसे प्रयोगों को छात्रों के साथ कर रहे हैं। वहीं ये सामाजिक, पर्यावरणीय व गंगा स्वच्छता, जल गुणवत्ता परीक्षण, जल साक्षरता जैसे कार्यों में भी जुड़े रहते हैं। इस सम्मान के लिए सीडीओ गौरव कुमार मुख्य शिक्षा अधिकारी चित्रांनद काला, जिला शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा, बीईओ अशोक कुमार व प्रधानाचार्य कामदेव सिंह पंवार सहित जनपद के गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी
इस अवसर पर पद्म भूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी, कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, बायोटेक परिषद के निदेशक प्रोफेसर संजय कुमार, यूकोस्ट संयुक्त निदेशक डॉ. डी पी उनियाल, पद्म श्री कल्याण सिंह रावत सहित प्रदेश भर के वैज्ञानिक गतिविधियों में शामिल सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

चकराता महाविद्यालय में वसुधा वंदम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Jp Bahuguna

कर्णप्रयाग कालेज में एल्युमिनाई एसोसिएशन ने आयोजित की ऑनलाइन मीटिंग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:बिना बताये घर से लापता हुयी महिला को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से किया सकुशल बरामद

admin

You cannot copy content of this page