Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:15 फरवरी तक अपने पालतु पशुओं का करा लें रजिस्ट्रेशन,वरना पुलिस करेगी चालानी कार्यवाही

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

जनपद उत्तरकाशी में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा गत 01 फरवरी से “ऑपरेशन कामधेनु” चलाया जा रहा है, ऑपरेशन का उद्देश्य सड़को पर आवारा घूमने वाले पशुओ की रोकथाम करना है। सभी पशुपालक 15 फरवरी तक अनिवार्य रुप से अपने-अपने पालतु पशुओं (गाय,भैंस, बछड़ा आदि) का पशुपालन विभाग से रजिस्ट्रेशन कर टैगिंग करवा लें। 15 फरवरी के बाद ऑपरेशन कामधेनु के दूसरे चरण में चैकिंग अभियान चलाया जायेगा, जिसमें पुलिस व नगरपालिका द्वारा रोड़ पर घुमने वाले आवारा पशु स्वामियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ-2 बिना टैगिंग वाले पशुओं को गोशाला भेजने की कार्यवाही की जायेगी। पालतु पशुओ को आवरा छोड़ना उत्तराखण्ड गो वंश अधिनियम व पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है, जिसमें दो हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
प्रायः कुछ लोग अपने दुधारू पशुओं को दुध न देने की स्थिति में आवरा छोड़ देते है, अपने स्वार्थ के लिये दुध के लिये ही पशुओ की देखभाल करते हैं, जो कि बिल्कुल ही अमानवीय कार्य एवं पालतु पशुओं के साथ क्रुरता है। पशुओं को रोड़ पर आवरा छोडने से उनकी जान का जोखिम होने के साथ-साथ यातयात प्रभावित एवं सड़क दुर्घाटनाओं की सम्भावना बढ़ जाती है।सभी पशु पालक अपनी नैतिक जिम्मेंदारियों को समझें व अपने पशुओं की लगातार देख रेख करें, पशुओं को रोड़ पर आवरा न छोडे, पालतु पशु हमारे परिवार का एक अभिन्न अंग है, उनकी देख रेख करना हम सभी की जिम्मेंदारी है ।

Related posts

बड़ी खबर। यमुनोत्री धाम में रोपवे योजना का निर्माण कार्य हुआ शुरू और यमूुनोत्री स्काई कार प्रा.लि. द्वारा इस रोपवे के लिए खरसाली में प्रस्तावित लोअर टर्मिनल पर भूमि-पूजन के साथ निर्माण कार्य की शुरूआत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी कब्बडी की मेजबानी मिली साहिया कालेज को… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सफलता।बड़कोट पुलिस टीम ने ईनामी फरार वारंटी को किया गिरफ्तार…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page