Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:जिला चिकित्सालय में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

 

आज जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक उत्तरकाशी में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l जिसमें दस रक्त दाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया lरक्तदान करने वाले रक्तदाताओं में दो लोग ऐसे भी थे जिनका आज जन्मदिन था।उक्त दोनों रक्तक्तदाताओं ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर दूसरों के लिए जीवन जीने का सहारा दिया। जिन दो लोगों का आज जन्मदिवस था उनमें दिनेश नौटियाल ग्राम मानपुर व सुरेश राज कनसेण उत्तरकाशी शामिल थे। अपने जन्मदिन पर दिनेश नौटियाल के स्वैच्छिक रक्तदान पर सुंदर धारणा एवं विचार थे कि “रक्तदान ही है श्रेष्ठदान , यदि करनी है जनसेवा, रक्तदान ही उत्तम सेवा” और सुरेश राज ने भी अपने जन्मदिन पर कहा ” रक्तदान है सबसे ऊंचा इसके जैसा दान न दूजा” रक्तदान के उपरांत सभी स्वैच्छिक रक्त दाताओं को सम्मान पत्र वितरित किए गए l ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी की लोगों से अपील है कि आइए आप भी स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहते है तो जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक उत्तरकाशी आपका हार्दिक स्वागत करता है l
आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी के जीवन के लिए वरदान साबित हो सकता है l

Related posts

कल होगा नगर निकाय चुनाव के लिये मतदान निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान को लेकर कसी कमर और अधिकारियों दिये यह निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :काशी विश्वनाथ की नगरी से ही हो रही गंगा मैली, अमरीकन पूरी ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

Jp Bahuguna

सीएम धामी का बड़ा बयान हिंदुत्व मुद्दे पर ही चलेगी सरकार, विधानसभा में धामी ने विपक्ष और नौकशाही को भी दिया स्पष्ट संदेश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page