Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सेवा भारती नगर व खंडों की कार्यकारिणी घोषित की गई ,अवतार सिंह रावत को बड़कोट नगर व यमनोत्री खंड का अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। अन्य के दायित्व के लिए पढ़े खबर…

बड़कोट।
नगर पालिका के सरस्वती शिशु मंदिर बड़कोट में सेवा भारती के जिला अध्यक्ष शान्ति प्रसाद सेमवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी सेवा भारती की बैठक आहूत की गई है सह विभाग मंत्री आचार्य लोकेश बडोनी मधुर जी ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया, बैठक में सेवा भारती द्वारा पिछले सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई और सेवा भारती नगर व खंडों की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें की अवतार सिंह रावत जी को बड़कोट नगर व यमनोत्री खंड का अध्यक्ष का दायित्व दिया गया व सरिता मिश्रवाण को मंडल की नगर मंत्री ,श्रीमती कमला जुडियाल को संघ रक्षिका का दायित्व दिया गया है, कार्यक्रम में उपस्थित आचार्य लोकेश बडोनी सह विभाग मंत्री सेवा भारती ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवा भारती शोषित वंचित अपेक्षित लोगों के बीच में कार्य करती है नर सेवा नारायण सेवा व समरसता का भाव जगाना ही सेवा भारती का मूल उद्देश्य है आचार्य लोकेश बडोनी ने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी , कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री श्री आलोक विजल्वाण ने किया है कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल , मातृमण्डल अध्यक्षा श्रीमती मीना सेमवाल, रेखा रावत, ललिता राणा, रामशवरूप सेमवाल आदि उपस्थित थे ।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी :95.80 प्रतिशत अंक हासिल कर बड़कोट के आदित्य सेमवाल मेरिट लिस्ट में शामिल

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान 85लोगों के खिलाफ कार्रवाई।

Arvind Thapliyal

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डाॅ. संदीप सिंघल द्वारा जनपद उत्तरकाशी की विद्युत परियोजनाओं का निरीक्षण अधिकारियों को दिये महत्वपूर्ण निर्देश।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page