Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:सीडीओ ने ली जिला, राज्य, केंद्र एवं वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिला सभागर में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने जिला योजना वर्ष 2022-23 के अंतर्गत जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केन्द्रपोषित एवम वाह्य सहायतित योजनाओ की समीक्षा बैठक ली।
मुख्य विकास अधिकारी ने जल संस्थान को निर्देशित करते हुए कहा जिन कार्य दायी संस्थाओ का भुगतान लंबित है उन्हें समय से भुगतान करने की प्रक्रिया पूर्ण कि जाय। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्माणधीन मोटर मार्गो को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने रेखीय विभागों को निर्देश दिए कि जिन विभागों के पास जिला योजना की धनराशि अवशेष है उक्त धनराशि को समर्पित करने की प्रक्रिया करें ताकि जिन विभागों को धनराशि की आवश्यकता हो उन विभागों को उक्त धनराशि आवंटित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा सके। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अर्थ सांख्यकी अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला योजना की तीसरी किश्त सम्बंधित विभागों को आवंटित की जाए।

बैठक में डीएफओ पुनीत तोमर,मुख्यचिकित्सा चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार कुकरेती,जिला विकास अधिकारी के.के.पंत, जिला अर्थ एवम सांख्यकी अधिकारी चेतना अरोड़ा,महा प्रबंधन उद्योग शैली डबराल,जिला शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा एवम अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

खबर का असर- ठेकेदार को नोटिस तो AE और JE का किया गया जबाब तलब जानने के लिए लिंक को क्लिक करें……

admin

चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन।

Arvind Thapliyal

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिव्यांग मतदाताओं को किया सम्मानित और सफल मतदान की ली शपथ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page