Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जोशियाड़ा,कंसेण,सेरा आदि कस्बों में काफी लंबे समय से बरसाती पानी की निकासी नही होने पर इसके समाधान को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।जिलाधिकारी ने जोशियाड़ा नगर क्षेत्र के अंर्तगत आने वाली नालियों एवं गधेरों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कोटी नाला,निम बैंड से लगा नाला और डांग गांव के समीप नाला का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने डांग गांव के नजदीकी नाले से आने वाली बरसाती पानी की निकासी एवं अन्य उपचार कार्यों को करने के निर्देश अधिशासी अभियंता अवस्थापना खंड को दिए।
साथ ही एनआईएम बैंड से जोशियाडा की आबादी की सुरक्षा हेतु नाले का उपचारात्मक एवं पानी की निकासी हेतु नाला को डायवर्जन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लदाड़ी, सेरा में जलभराव की समस्या को भी देखा तथा जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कार्य योजना बनाने के निर्देश अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड को दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान,अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड जयपाल सिंह रावत एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में छात्रों से किया संवाद ,पेंटिंग प्रतियोगिता की प्रतिभागी सानिया नौटियाल को सीएम ने किया पुरस्कृत

admin

उत्तरकाशी:बडकोट पुलिस ने 6.37 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

admin

दुखद। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन राज्य में दौड़ी शोक की लहर… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page