Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

*देवभूमि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक करेंगे पूर्ण नशामुक्त :* *प्रो.ए.एस.उनियाल*

देहरादून

संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रोफेसर आनंद सिंह उनियाल ने मंगलवार को गढ़वाल मंडल के महाविद्यालयों के प्राचार्यों और एंटी ड्रग्स सेल के नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। कहा की वर्ष 2025 तक देवभूमि को पूर्णतः नशामुक्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। वर्ष 2023 में 12 जनवरी विवेकानंद जयंती से 23 जनवरी सुभाष बोस जयंती के दौरान नशामुक्ति एवं स्वैच्छिक रक्तदान हेतु विशेष अभियान चलाया जायेगा। महाविद्यालय में नोडल अधिकारी नशा करने वाले विद्यार्थियों को चिन्हित करेंगे। पुलिस, स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से उनकी काउंसिलिंग करवाई जायेगी। शपथ पत्र भरवा कर भी युवाओं को नशामुक्ति श्रृंखला से जोड़ा जायेगा। परिसरों में वाॅल राइटिंग और होर्डिंग्स के माध्यम से नशे की बुराइयों और दुष्परिणामों को उजागर किया जायेगा।मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी नशामुक्ति पर शोध कार्य को बढ़ावा दिया जायेगा। लघु फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से सोशल मीडिया का भी उपयोग किया जायेगा। प्रत्येक माह के शनिवार को सभी महाविद्यालयों के कार्यों की ऑनलाइन बैठक कर समीक्षा की जायेगी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले महाविद्यालयों को सम्मानित भी किया जायेगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

गैरसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए 350 करोड़ स्वीकृतः मुख्यमंत्री

admin

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्री लक्षचंडी महामंज्ञ और श्री लक्ष्मणपति एवं श्रीराम यज्ञ का शुभारंभ, प्रकाश बहुगुणा निभा रहे हैं मंडापाचार्य की भूमिका।।

Arvind Thapliyal

आंधी तूफान से आवासीय भवन के साथ गौशाला की छत उड़ी, बाल बाल बची कई जिंदगी देखे वीडियो में व पढ़े पूरी खबर

admin

You cannot copy content of this page