Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ का नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू

 

 

अमित नौटियाल
देहरादून

 

गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वही कर्मचारियों ने गढ़वाल मंडल मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर सरकार के प्रति रोष जताया। गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ के महासचिव ओम प्रकाश भट्ट ने बताया कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी एक सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारी महासंघ द्वारा दोनों निगमों के कर्मचारियों की नियमतिकरण मांग को लेकर सरकार को कई बार अवगत कराया गया, राज्य सरकार द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया। शासन स्तर कि कई बार की बैठकों ने सहमति होने के बाद भी कार्यवाही न होने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन यदि हमारी मांगों पर अमल नहीं करती है तो हम आगे भी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर जयपाल सिंह बिष्ट, नरेश नौटियाल, बृजमोहन कोठियाल, सुरेश सिंह पंवार, राकेश पंवार, रमेश कुंवर, दिनेश सिंह नेगी, राकेश सिंह राणा सहित महासंघ कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

स्थांतरण :पुलिस विभाग में हुआ आठ आईपीएस अधिकारियों का स्थांतरण

Jp Bahuguna

सनातन संस्कृति की पहचान है पारंपरिक वेशभूषा: स्वामी रामभजन वन

Jp Bahuguna

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किसाला (खनेड़ा) के पास से दस दिनों के लिए बन्द,बोर्ड परीक्षार्थियों को आयेगी दिक्कत,किस समय रहेगी आवाजाही बन्द ,पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page