Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:तीसरे दिन भी जारी है दिव्यांग बच्चों का धरना, कल सोमवार को ब्यापार मण्डल व क्षेत्र के दिव्यांग जन करेंगे समर्थन में जुलूस प्रदर्शन

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

सरकार से पिछले दो सालों से अनुदान न मिलने के कारण विकट परिस्थितियों का सामना कर रहे विजय पब्लिक स्कूल(दृष्टि दिव्यांग छात्रावास)तुनाल्का नौगांव के दृष्टि दिव्यांग छात्रों व विद्यालय प्रबंधन का धरना आज रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा,आज क्षेत्र के युवा समाजसेवी महावीर पंवार माही सहित कई लोगों ने तहसील परिसर में धरना स्थल पर पहुंच कर दिव्यांग छात्रों को अपना समर्थन दिया।इस बीच दृष्टि दिव्यांग छात्रों व विद्यालय प्रबंधन की मांग के समर्थन में कल सोमवार को दिव्यांग संगठन व ब्यापार मण्डल बड़कोट जुलूस प्रदर्शन करेंगे।ब्यापार मण्डल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी ने कहा कि उनका पूरा सहयोग दिव्यांगों के साथ है।दृष्टि दिव्यांग छात्रों के समर्थन में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों के द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है।दृष्टि दिव्यांग छात्रों व विद्यालय प्रबंधन के धरने को आज तीन दिन बीत गए हैं लेकिन अभी सरकारी स्तर से इनकी मांग पर किसी भी तरह की पहल नहीं की गई है और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी इन दिव्यांगजनों की सुध लेने आया है।आज धरने पर बैठने वालों में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय की प्रबन्धक/प्रधानाचार्य श्रीमती विजयलक्ष्मी बिजल्वाण जोशी,गिरीश कुमार, महावीर पंवार माही,वीरेंद्र दत्त जोशी, कृपाल सिंह प्रवीण, संदीप,दिनेश आदि शामिल रहे।

Related posts

डीएम ने लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर अधिकारियों की ली बैठक।

Arvind Thapliyal

विशिष्ट कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी “ मुख्यमन्त्री सराहनीय सेवा पदक” से हुये सम्मानित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सागर द्वितीय स्थान पर हरिश और तृतीय स्थान गोपाल ने प्राप्त किया.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page