Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:24 से 26 नवम्बर तक रामलीला मैदान में होगा गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
उत्तरकाशी

आगामी 24 नवम्बर से 26 नवम्बर तक रामलीला मैदान उत्तरकाशी में तीन दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। सोमवार को गंगा उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर रूपरेखा तय की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम के सफल सम्पादन को लेकर अधिकारियों को समय रहते व्यापक स्तर पर तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
तीन दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम में पहली बार लेजर शो एवं कत्थक नृत्य की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम के पहले दिन 24 नवंबर को गंगा आरती स्थल (केदार घाट) में प्रातः 7 बजे से 8 तक योगा कार्यक्रम आयोजित होगा। उसके बाद प्रातः 8.30 बजे 10 बजे तक खेल मैदान मनेरा में मैराथन दौड़ एवं जोशियाड़ा बैराज में क्याकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक गंगा आरती स्थल (केदारघाट) में क्विज, निबंध, पेन्टिंग, रंगोली, भाषणा प्रतियोगिता एवं सांय 5 बजे से 6 बजे तक दीपोत्सव,गंगा आरती, गंगा भजन कार्यक्रम होंगे। अगले दिन 25 नवंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर12 बजे तक भटवाड़ी से चिन्यालीसौड़ तक गंगा किनारे स्वछता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें विद्यालय के छात्र- छात्राओं जनप्रतिनिधियों एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। सांय 3 बजे से 5 बजे तक रामलीला मैदान में आजीविका संवर्धन हेतु स्थानीय उत्पादों के स्टॉल स्कूली छात्र-छात्राओं,संस्कृति विभाग की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पूज्य स्वामी चिदान्नद मुनि महाराज का उद्बबोधन तथा गायन कार्यक्रम आयोजित होगा। उसके उपरांत सांय 5 बजे से 6.30 बजे तक गंगा आरती स्थल केदारघाट में गंगा आरती, दीपोत्सव एवं सांय 6.30 बजे से 7.30 बजे तक रामलीला मैदान मे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें l तथा 7.30 बजे से 8.30 बजे तक लेजर शो कार्यक्रम आयोजित होगें l
26 नवंबर को अपराह्न 1 बजे से सांय 4 बजे तक रामलीला मैदान में नृत्य समूह द्वारा प्रस्तुति की जायेगी। तथा सांय 4 बजे से 5 बजे तक गंगा उत्सव कार्यक्रम एवं गंगा स्वच्छता में विशेष योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा। सांय 5.30 बजे 6.30 बजे तक गंगा आरती स्थल (केदारघाट) में गंगा आरती, दीपोत्सव कार्यक्रम व सांय 6.30 बजे से 7.30 बजे तक रामलीला मैदान में कत्थक नृत्य की कार्यक्रम होंगे। उसके उपरांत सांय 7.30 बजे से 8.30 बजे तक रामलीला मैदान में लेजर शो कार्यक्रम आयोजित होगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, जिला विकास अधिकारी केके पंत,सीएचओ डॉ रजनीश सिंह,मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी,जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र शर्मा,गंगा विचार के प्रांत संयोजक लोकेंद्र बिष्ट,प्रताप मटूड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरांचल प्रेस क्लब के  अजय राणा बने अध्यक्ष, विकास गुसाईं महामंत्री

admin

राजकीय महाविद्यालय टटाऊं बड़कोट में लगने वाला विधिक सेवा प्राधिकरण का शिविर स्थगित जनपद में प्रभावी है धारा 163…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

हादसा:ट्रक के गहरी खाई में गिरने से एक की मौत, एक घायल

admin

You cannot copy content of this page