Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड शासन एवं सेना के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। सेना को राज्य सरकार से सहयोग की जो अपेक्षाएं होंगी, उनको प्राथमिकता में रखते हुए उचित हल निकाला जायेगा। आज जो समन्वय बैठक हुई है, इसका आउटपुट निकालना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सैनिक बहुल प्रदेश है, जन सुविधा एवं सेना की सुविधा हेतु विभिन्न गतिविधयों के लिए जहां संयुक्त सर्वे की जरूरत है, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं सैन्य अधिकारी संयुक्त सर्वे कर 03 सप्ताह के अन्दर शासन को रिपोर्ट दें, ताकि उन समस्याओं का उचित निदान करवाया जा सके।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, लेफ्टिनेंट जनरल जे.पी. मैथ्यू, जीओसी उत्तर भारत एरिया, मेजर जनरल संजीव खत्री जीओसी उत्तराखण्ड सब ऐरिया, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, विनोद कुमार सुमन, शासन एवं सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

कौशिक का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत,कहा विपक्ष ने आपसी गुटबाजी में 4 साल गंवा दिए

admin

अभिभावक संघ के अध्यक्ष बने अर्जुन और कोषाध्यक्ष अरविन्द…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

Uttarkashi:,जमीन पर विकास कार्यों की थाह के अलावा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने मे सफल रहे धामी,जनता दरबार और खेत खलिहानों के रुख से दिया राज्य सरकार जनता के द्वार का संदेश

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page