Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने दिए बड़े बकायेदारों के बैंक खाते व अचल संपत्ति सीज करने की कार्यवाही के निर्देश

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में गुरुवार को एनआईसी कक्ष में राजस्व विभाग एवं स्टॉफ की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने विविध देयकों में व्यापार कर,विद्युत,बैंक,मोटर देय एवं बड़े बकायदारों के साथ ही राजस्व वाद की गहनता से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने विद्युत व अन्य देयकों में कम प्रगति को लेकर एसडीएम बड़कोट को तेजी लाने को कहा। उन्होंने तहसील पुरोला और मोरी में कम मोटर देय में सुधार लाने के निर्देश सम्बन्धित एसडीएम को दिए। साथ ही बड़े बकायदार जिनके खिलाफ कुर्की व आरसी की कार्यवाही हुई है। उनसे वसूली में तेजी लाने व उनके बैंक खाते और अचल सम्पति सीज करने की कार्यवाही भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर लम्बित राजस्व वादों की भी समीक्षा की। कहा कि एसडीएम कोर्ट में एक और तीन साल वाले दाखिले खारिज वाले लम्बित केसों के निस्तारण में तेजी लायी जाय। जिलाधिकारी ने अविवादित विरास्तन दाखिले खारिज केसों में भी तेजी लाने को कहा। उन्होंने सभी तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि विरास्तन दाखिले खारिज के लिए रोस्टर के आधार पर गांववॉर केम्प लगाकर कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करें, तथा समस्त एसडीएम को समीक्षा करने के निर्देश दिए। एसडीएम एवं कोषागार स्तर पर लम्बित सेवानिवृत्त कार्मिकों के पेंशन प्रकरणों में भी तेजी लाने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारियों ने आबकारी, पूर्ति विभाग, खनन और सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा की।
बैठक में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान,मुख्य कोषाधिकारी बालकराम,जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट एवं पुरोला एसडीएम जितेंद्र कुमार वर्चुअल के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।

Related posts

सांसद टिहरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भेंट की पुस्तक “मिशन सिलक्यारा”

Arvind Thapliyal

2024 में केंद्र में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार की पुनः होगीवापसी – MLA सुरेश चौहान

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:आधार शिविरों में जाकर करवाएं अपने आधार कार्ड को अपडेट:-रुहेला

admin

You cannot copy content of this page