Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:पुलिस उपाधीक्षक ने किया थाना बड़कोट एवं फायर स्टेशन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण,दिये जरूरी निर्देश

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह भंडारी ने थाना बड़कोट व फायर स्टेशन बड़कोट का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर सम्बन्धित प्रभारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।आज सुरेन्द्र सिंह भण्डारी पुलिस उपाधीक्षक बडकोट द्वारा थाना बड़कोट एवं फायर स्टेशन बड़कोट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा थाना/स्टेशन परिसर, बैरिक, कार्यालय, भोजनालय आदि की साफ सफाई का जायजा लिया गया। रजिस्ट्ररों एवं पत्रावलियों का गहनता से अवलोकन किया गया तथा रजिस्ट्ररों के रख-रखाव के सम्बन्ध में प्रभारियों को उचित दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। थाना/फायर स्टेशन के आपदा उपकरणों का बारिकी से निरीक्षण कर निर्देशित किया गया कि आपदा उपकरणों को हर समय चालू स्थिति में रखें ताकि किसी भी आपातकाल की स्थिति में उपकरणों को त्वरित कार्यवाही हेतु प्रयोग में लाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान थाना बड़कोट एवं फायर स्टेशन बड़कोट के प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मगण उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद.पढ़े पूरी खबर…..

admin

कर्णप्रयाग कालेज के डाॅ.रमेश भट्ट व डाॅ.हरीश बहुगुणा को मिला साईं सृजन पटल का ‘लेखक श्री सम्मान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ;विधिक सेवा प्राधिकरण व परिवहन विभाग के तत्वाधान में चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page