Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनाघाटी में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम,देश भक्ति में सराबोर नजर आये लोग……

सुनील थपलियाल

बड़कोट।

बारिश होने के बाबजूद भी यमुनाघाटी में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया । सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों ने रिमझिम बारिश के बीच प्रभातफेरी निकाली गयी और अपने अपने विद्यालयो में नौनिहालों ने रंगारंग कार्यक्रम की उम्दा प्रस्तुति दी जिससे देशभक्ति में सराबोर पूरा शहर नजर आया इधर सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने राजकीय बालिका इंटर कालेज में ध्वजारोहण किया।
मालूम हो कि देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर नगर पालिका क्षेत्र सहित आसपास के कस्बों में स्वत्रंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह प्रभातफेरी बाल शिक्षा सदन,हंस पब्लिक स्कूल, न्यू होली लाइफ, सुमन ग्रामर स्कूल, राजकीय इंटर कालेज,बालिका इंटर कालेज, हिलग्रीन स्कूल, हिमालय चिल्ड्रन अकादमी,राजेन्द्र मेमोरियल स्कूल, गुरुरामराय पब्लिक स्कूल,सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, राजकीय आदर्श विद्यालय , राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने झांकी के साथ प्रभातफेरी निकाल कर देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए याद किया। बालिका इंटर कालेज , बाल शिक्षा सदन सहित तमाम विद्यालयो में रंगारंग कार्यक्रम की धूम नजर आयी। स्कूलों में देश भक्ति गीत, भाषण , लोक नर्त्त ,लोक गीतों की धुनें चारो ओर से गुजयमान करती रही।,बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य श्रीमती विजय लक्ष्मी रावत के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुए।इधर राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महा विद्यालय टटाऊ , राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट, राजकीय पॉलटेक्निक कालेज पौंटी बड़कोट में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम दिखी।जबकि
स्वत्रंत्रता दिवस पर राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ,एबीवीपी, सामाजिक संगठनों ने तिरंगा बाईक यात्रा बड़कोट से नौगाँव, नौगाँव से उपराड़ी मन्दिर तक निकाली ।वही
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका के हर घर तिरंगामय नजर आ रहे है। जबकि नगर पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत ने और तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी शालनी नेगी और थाने में पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह भंडारी सहित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्ष ने राष्ट्रीयध्वजा फहराया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

यमुना घाटी के दो सौ किसानों को नहीं मिला फसल बीमा का लाभ,कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई बीमा भुगतान की गुहार… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यमुनोत्री धाम में हुई विशेष पूजा अर्चना

Jp Bahuguna

छोटी पहल से शुरू हुई बड़ी परम्परा इस बार मराठा लाइट इन्फेंट्री करेगी बाबा केदार की अगवानी,पढ़े पूरी खबर..

admin

You cannot copy content of this page