Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:गेहूं पीसने आटा चक्की गया युवक उफनते गदेरे में बहा, शव बरामद

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

गेंहू पीसने आटा चक्की में गया एक युवक उफनते गदेरे में पानी की चपेट में आने से बह गया जिसका शव आज घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर शाम एक युवक विनोद प्रसाद पुत्र नागेंद्र दत्त(उम्र35वर्ष)निवासी बनोट वल्ला तहसील चिन्यालीसौड़  गेंहू पीसने के लिए गया था,गेंहू चक्की में रखने के बाद वह वापस लौट रहा था, बनोट गदेरे में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह उफनते गदेरे में बह गया, राजस्व पुलिस व थाना धरासू पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ खोजबीन की गई, आज सुबह विनोद का शव घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर आगे बरामद किया गया।पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

सम्मेलन में महिलाओं ने विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने को भरी हुंकार

admin

धौली गंगा घाटी के रैणी गांव में ऋषि गंगा प्रोजेक्ट टूटने से भारी तबाही,एलर्ट पर रुद्प्रयाग से हरिद्वार तक,भारी तबाही की सूचना

admin

आस्था।धूमधाम से मनाया गया गंगा दशहरा पर्व तीर्थ यात्रियों ने लगाई आस्था की डूबकी…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page