Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:भारी बारिश से यमुनोत्री राजमार्ग खनेड़ा व डाबर कोट के पास अवरुद्ध

उत्तरकाशी:भारी बारिश से यमुनोत्री राजमार्ग खनेड़ा व डाबर कोट के पास अवरुद्ध

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

देर रात से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खनेड़ा व डाबर कोट में बोल्डर व मलवा आने से अवरुद्ध हो गया है।वहीं तहसील बड़कोट के अंतर्गत नगर पालिका बड़कोट में घरो में सड़क का पानी घुस गया और जगह जगह सड़को में मलवा आ गया है।

वहीं न्याय पंचायत तियां के खाबला गांव में भारी मलवे ने कही छानीयों को नुकसान हुआ है। मोरी क्षेत्र से भी बाजार सहित कई गांवों में पानी व मलवा घुसने की सूचना है। बतादें की बड़कोट क्षेत्र के अंतर्गत अभी एक दर्जन से अधिक ग्रामीण सड़के बंद हैं ,सिमलसारी गैर मोटर मार्ग पर नदी उफान पर है और कही जगहों से बंद है, नौगाँव सिउरी मोटर मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है।और फसलों को नुकसान की सूचना है। नगर पालिका बड़कोट में हुये जलभराव व नुकसान का जायजा लेने नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत,उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी और पूर्व अध्यक्ष अतोल सिहं रावत मौके पर मौजूद हैं।

Related posts

अब डीएम ने निर्माणाधीन तिलोथ पुल के लिये दी अगली तारीख।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :95.80 प्रतिशत अंक हासिल कर बड़कोट के आदित्य सेमवाल मेरिट लिस्ट में शामिल

Jp Bahuguna

चमोली जनपद में उत्तराखण्ड की संस्कृत साहित्य परम्परा पर आयोजित होगी संगोष्ठी

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page