Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में उत्तराखंड उत्कर्ष कार्य योजना के तहत कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन,पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट :- रविवार को बड़कोट में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में उत्तराखंड उत्कर्ष कार्य योजना के तहत कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।
जिसमे गायत्री परिवार शाखा बड़कोट के परिजनों सहित अनेक समाजसेवी ने प्रशिक्षण में भाग लिया ।कार्यक्रम में शांतिकुंज की ओर जय स्वरूप बहुगुणा ने बताया कि संस्था उत्तराखंड में ग्राम स्वरोजगार अभियान शुरू कर रही है। इसके तहत युवाओ को पुलम्बर व इलेक्टिशियन व ग्रामीण महिलाओं, युवतियों को हथकरघा, हस्तशिल्प,बेकरी, मोमबत्ती, अगरबत्ती, लिफाफे, आदि बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण देगी। जिससे आने वाले भविष्य में युवा व महिलाएं अपना स्वरोजगार कर सकेंगे ।अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उदेश्य से शांति कुंज की टोली का ब्लाक के गांव-गांव में पहुंचकर कार्यक्रम कर रहे हैं ,इस अवसर पर जे0एस0 बहुगुणा, राधा बल्लभ नौटियाल, प्रेम लाल बिजल्वाण, शांति प्रसाद बेलवाल , सीता राम गौड़, सन्दीप निगम, बी0के0 मिश्र, शक्तिधर मिश्र,भावना अग्रवाल , सरला देवी, किरन , शुशीला,मनोज अग्रवाल, कृष्णा राणा, अजय रावत, मदन पैन्यूली सहित अनेक महिलायें उपस्थित रहे ।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

जनपद उत्तरकाशी की स्थानीय भाषाओं में निर्मित बाल गीतों, बाल प्रार्थनाओं, बाल कहानी तथा लोरियों की लयबद्धिकरण कार्यशाला का आयोजन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

दुखद।वरिष्ठ पत्रकार शिव सिंह थलवाल को मातृ शोक, जिला पत्रकार संघ ने जताया शोक।

Arvind Thapliyal

समस्या।बागवानों को नहीं मिला सेब का बीमा काश्तकारों में भारी आक्रोश प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन और आंदोलन की चेतावनी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page