Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पत्रकार को पित्रशोक, जाने माने थे ज्योतिषविद, क्षेत्र में शोक की लहर.पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट।
यमुनोत्री प्रेस क्लब के महामन्त्री वरिष्ठ साथी पत्रकार श्री द्वारिका सेमवाल जी के पिता जी श्री हरिकृष्ण सेमवाल जी उम्र 79 वर्ष का देहरादून एक अस्पताल में निधन हो गया । यमुनोत्री प्रेस क्लब और रवांई घाटी पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारों ने दुःख की इस घड़ी में मृतक पुण्य आत्मा को ईश्वर अपने चरणों मे स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की।
आपको बताते चले कि पत्रकार श्री द्वारिका के पिताजी पोस्ट ऑफिस से सेवानिवृत्त अधिकारी थे ,माँ रेणुका देवी के उपासक पुजारी और वेदज्ञानी व जन्मपत्री के ज्ञाता थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।क्षेत्र में अपने बीच से वैदिक ज्ञानी का चले जाना सभी के जुबां पर दुःख प्रकट कर रहा है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश रावत, राधेकृष्ण उनियाल,विजय पाल रावत, तिलक चन्द रमोला,यमुनोत्री प्रेस क्लब व रवांईघाटी पत्रकार संघ अध्यक्ष सुनील थपलियाल, जय प्रकाश बहुगुणा, नितिन चौहान, भगवती रतूड़ी, मदन पैन्यूली, संदीप चौहान, बलदेव भंडारी, वीरेंद्र चौहान,विनोद रावत, भगत राणा, हरीश चौहान, राजेन्द्र चौहान, दयाराम थपलियाल, कुँवर सिंह तोमर ,शांति टम्टा, सोबन असवाल, सचिन रावत आदि पत्रकार शामिल थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:भुखमरी की कगार पर दिव्यांग स्कूल के छात्र-छात्रायें, अनुदान की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे छात्र व विद्यालय प्रबंधन

admin

यमुना नदी में मिला महिला का शव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की है ब्लॉक अध्यक्ष

admin

रोजगार।उत्तराखंड अधीनस्थ लोक सेवा आयोग ने पुलिस विभाग के इन पदों पर जारी किया विज्ञापन…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page