Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:पुलिस कार्यवाही जारी,52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार,आठ होटल, ढाबा संचालकों के 81पुलिस एक्ट में चालान

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

उत्तरकाशी मे अवैध नशे तथा नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे धरपक्कड अभियान के क्रम मे गत रात्रि मे कोतवाली पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान तिलोथ पुल के पास से सचिन राणा नामक व्यक्ति को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त सचिन राणा पुत्र बचन सिंह निवासी ग्राम खट्टूखाल, डुण्डा उत्तरकाशी, उम्र 45 वर्ष है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
1- कानि0 दीपक चौहान
2- कानि0 गिरीश भट्ट शामिल थे।

दूसरी ओर सीओ बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण में जानकीचट्टी में पुलिस का छापेमारी अभियान लगातार जारी है, गत रात्रि में चैकिंग के दौरान पावन/प्रतिबन्धित जगह पर होटल-ढाबों में अण्डे रखने वाले 08 ढाबा संचालकों के 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किये गये।

Related posts

उत्तरकाशी:राजकीय इंटर कालेज नेताला के छात्रों के साथ किया गंगा जल गुणवत्ता परीक्षण संवाद,”गंगा क्विज में मोहित रहे प्रथम स्थान पर”

admin

त्यूणी महाविद्यालय में हुआ मेरी माटी -मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:जिला विकास अधिकारी ने किया युवाओं के लिए 45 दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page