Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:नो पार्किंग में खडे वाहनों और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जनपद पुलिस ने आज अभियान चलाकर मोटर वाहन एक्ट के तहत बारह लोगों के चालान काटने के साथ एक मोटरसाइकिल को सीज कर दिया।जनता की शिकायत, समस्या व सुझाव हेतु एस0पी0 उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी* द्वारा गत सोमवार को कोतवाली उत्तरकाशी पर थाना दिवस/जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें काफी लोगों द्वारा उत्तरकाशी बाजार में अनावश्यक रुप से नो पार्किंग में वाहन खडे करना तथा बाजार में कुछ युवकों द्वारा खतरनाक व तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाने शिकायत की गई थी, जिस पर एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा निरीक्षक यातायात को अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे,निर्देशों के क्रम में आज निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कोर्ट रोड़ पर अनावश्यक रुप से खड़े वाहनों व तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाने वाले युवकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई तथा दुपहिया वाहनों की गति को नियंत्रित करने हेतु मार्ग पर जिग-जैग में स्लाईडिंग बैरियर लगाए गये, मौके पर 12 लोगों के चालान किये गये तथा एक मोटरसाइकिल को सीज किया गया।

Related posts

जिलाध्यक्ष बनने के बाद गोलू डोभाल का क्षेत्र में भव्य स्वागत,पढ़े पूरी खबर…

*पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक निधि से दिया एक करोड़ का अंशदान*

admin

फेरबदल।उत्तराखंड शासन ने 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये है। उत्तरकाशी से नवाजिश खलिक को नैनीताल एवं हरिद्वार से गोपाल सिंह चौहान को उत्तरकाशी नवीन तैनाती मिली है। इसके अलावा अन्य के स्थांतरण की देखें सूची …..

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page