Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड:यहां नगरपालिका अध्यक्ष उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को पराजित कर की विजय हासिल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
गोपेश्वर/चमोली

नगर पालिका परिषद चमोली-गोपेश्वर में अध्यक्ष पद के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्पा पासवान ने कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र लाल भारती को 1083 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी को 2671 तथा कांग्रेस प्रत्याशी को 1588 वोट मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल को 176 और नोटा को 14 वोट मिले। मतगणना के दौरान 48 वोट अस्वीकृत किए गए। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी वरूण चौधरी एवं रिटर्निंग ऑफिसर अभिनव शाह ने विजयी प्रत्याशी पुष्पा पासवान को प्रमाणपत्र प्रदान किया।

चमोली-गोपेश्वर नगर पालिका में कुल 12903 मतदाता पंजीकृत थे। पालिका अध्यक्ष के उप चुनाव में 2375 पुरूष एवं 2122 महिला सहित 4497 मतदाताओं ने मतदान किया था। मंगलवार, 14 जून को जीजीआईसी गोपेश्वर में मतगणना संपन्न हुई। 18 बूथों की मतगणना के लिए 6 टेबल लगाई गई थी। मतगणना तीन चरणों में पूरी शांतिपूर्ण संपन्न हुई। बीजेपी प्रत्याशी ने पहले चरण से ही बढत बनाए रखी और आखरी राउंड में बीजेपी प्रत्याशी ने अपने निकटत प्रतिद्वद्वी कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी से 1083 मतों से जीत दर्ज की। मतगणना समाप्ति कि बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने चुनाव परिणाम घोषित करने के साथ ही विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र जारी किया गया।

Related posts

दहसत। गुलदार ने बनाया घोड़े को शिकार वन विभाग से उचित मुआवजा देने की उठी मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

भाजपा ने घोषित की प्रदेश मीडिया टीम,वीरेंद्र बिष्ट, खजान दास सहित कई नेताओं,नेत्रियों को मिली जिम्मेदारी

admin

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शहीद जवान मनदीप नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

admin

You cannot copy content of this page