Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

प्रधानमंत्री के सीधे प्रशारण की तैयारी पूरी, संवाद से लाभान्वित होंगे लाभार्थी

उत्तरकाशी ।

31 मई को प्रधानमंत्री जी सीधे प्रशारण के माध्यम से केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। जनपद मुख्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी  अभिषेक रुहेला ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को लाने-ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिवारजनों एवं गणमान्य व्यक्तियों,जनप्रतिनिधियों को भी उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम सीधे प्रसारण के माध्यम से होना है इस हेतु नेट कनेक्टिविटी की त्रुटिरहित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,एडीएम तीर्थपाल सिंह,सीएमओ डॉ केएस चौहान,अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बिमा कंपनी की मनमानी का मामला पंहुचा मंत्री के दरबार भाजपा नेता ने बागवानों को न्याय देने की उठाई मांग और कार्यवाही के दिये मंत्री ने निर्देश….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:त्यौहारी सीजन के दौरान देर शाम पुलिस कप्तान स्वयं निकले चैकिंग पर

admin

सरुखेत से दोबाटा तक एनएच चौड़ीकरण पर बनी सहमति, बड़कोट बाजार से सड़क ले जाने का निर्णय….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page