Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आंधी तूफान से आवासीय भवन के साथ गौशाला की छत उड़ी, बाल बाल बची कई जिंदगी देखे वीडियो में व पढ़े पूरी खबर

 

रोविन वर्मा ।

उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत लोदन में शुक्रवार की देर शाम लगभग 10:30 बजे रात को बारिश के साथ भयंकर आंधी तूफान आ गया। आंधी तूफान से लोदन निवासी बृजमोहन नौटियाल के मकान की छत उड़ गई साथ ही बताया जा रहा है कि मकान की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है, साथ ही राजेश नौटियाल के मकान को भी आंशिक नुकसान की सूचना है, बताया जा रहा है कि एक अन्य ग्रामीण सोहनलाल की गौशाला के छत भी तेज आंधी तूफान से उड़ गई।

शाम तेज आंधी के चलते
बृजमोहन नौटियाल के आवासीय मकान की छत उड़ गयी।जिस मकान की छत भारी आंधी के कारण उड़ी उसी मकान मे बृजमोहन नौटियाल का परिवार रहता था। जब आवासीय मकान के ऊपर की टीन की छत तेज आंधी से उड़ी तो उस समय भारी बारीश भी हो रही थी और बृजमोहन नौटियाल का परिवार उस वक्त उसी घर के अन्दर थे, लेकिन गनीमत ये हुईं की कोई जानमाल का नुकासान नही हुआ। बताया जा रहा है कि पीड़ित के पास रहने के लिए और कोई दूसरा घर भी नही है, वहीं इस दौरान पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजा की मांग की।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

अजय के लिए देवदूत बनी पुलिस, जंगल से रेस्क्यू कर निकाला।

Arvind Thapliyal

*धामी सरकार में 3 नए चेहरों को मिली जगह, कई दिग्गज बाहर*

admin

मनोज तिवारी को जिला पंचायतराज अधिकारी उत्तरकाशी का दिया अतिरिक्त कार्य भार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page