Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चारधाम यात्रा::गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट  खुले, हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
गंगोत्री/यमुनोत्री

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरुआत हो गयी है। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी अपनी धर्म पत्नी के साथ गंगोत्री धाम पहुंचे।जहां पंडित पुरोहितों ने उनका स्वागत किया। कपाट खुलने के साथ ही धाम में सबसे पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से कराई गई।आपको बता दें कि माँ गंगा की डोली  अपने रात्रि प्रवास स्थल भैरोंघाटी (भैरों मंदिर )से  सुबह धाम के लिए रवाना  हुई जिसके बाद ठीक 11 बजकर 15 मिनट पर विधि विधान और वैदिक  मंत्रोचार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 6 माह के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए वहीं  दूसरी और मां यमुना की डोली  आज सुबह 8:15 पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई  स्थानीय पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मां यमुना की डोली को उनके भाई शनिदेव समेश्वर देवता की डोली भी विदा करने निकली। माँ यमुना की डोली के पहुंचते ही दोपहर 12:15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोले दिए गए। वहीं बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई और बद्रीनाथ  नाथ धाम के कपाट 8 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है। सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद से यात्रा अच्छी होगी। कई सामाजिक संस्थाएं व संगठन भी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं। सरकार व प्रदेश के लोग मिल कर यात्रा को सफल बनाएंगे।इस अवसर पर दोनों धामों में विधायक सुरेश चौहान, संजय डोभाल, जिलाधिकारी, पुलिस के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम मौजूद रहा।

Related posts

चारधाम यात्रा मार्गों पर तैनात रहेंगी 200 एम्बुलेंसः डा. धन सिंह रावत

admin

उत्तराखंड सरकार के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल का हर्षिल क्षेत्र मे दो दिवसीय दौरा संपन्न और विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जांगड़े पर्व में महासू देव की उत्सव डोली का करे वीडियो में दर्शन…..

admin

You cannot copy content of this page