Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

नवनिर्वाचित विधायक संजय डोभाल का गंगा और यमुनाघाटी में होली दिवाली के साथ भव्य स्वागत…पढ़े पूरी खबर…

उत्तरकाशी सुनील थपलियाल

निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल के यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र से विधायक पद पर निर्वाचित होने पर उनके समर्थकों ने विजय जुलूस निकाल कर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान डोभाल ने कहा कि वह जनसरोकारों से जुड़े सवालों को सदन तथा सदन से बाहर उठाते रहेंगे।

शुक्रवार को चिन्यालीसौड़, बड़ेथी, बनचौरा, ब्रह्मखाल,नगर पालिका बड़कोट में गाजे बाजों के साथ संजय डोभाल की जीत पर जोरदार विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल बिखेर कर मिष्ठान वितरण किया और समर्थक खुशी से लबरेज दिखाई दिए। गंगा घाटी से स्वागत कार्यक्रम शुरू होने से यमुनाघाटी में अपने नवनिर्वाचित विधायक का देर सायं तक समर्थक इंतजार करते रहे। राड़ी पहुँचने पर श्री डोभाल ने बौखदेव महाराज और हनुमानजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। डंडालगाँव, पौल गाँव के बाद बड़कोट नगर पालिका में होली दीवाली के साथ भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक डोभाल ने कहा कि यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष की जीत है। उन्होने कहा कि यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से ही वह जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं। उन्होने यमुनोत्री क्षेत्र की
जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत रहेंगे।
विकास के अवरुद्ध जन सरोकारों से कार्यों को आगे बढ़ाने के जुड़े सवालों को विधान सभा सदन में रखने का भरोसा देते हुए उन्होने कहा कि वह जन सरोकारों से जुड़े सवालों को सदन और सदन के बाहर मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र को भ्र्ष्टाचार मुक्त करना और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करना पहला लक्ष्य रहेगा।
इस दौरान युवानेता अजवीन पंवार, मुकेश राणा, विनोद डोभाल, जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा,संजय थपलियाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बोर्ड बैठक की अनदेखी का आरोप, नगर पंचायत नौगाँव में सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना

Team Yamunotri Express

आस्था ।यमुना संरक्षण का महाअभियान पूरा: 756 दिनों तक चली 108 कथाओं का ऐतिहासिक समापन, खरशाली में पंचमुखी हनुमान स्थापना बनी आस्था का प्रतीक

Arvind Thapliyal

पृथक यमुनोत्री जिले को अस्तित्व में लाने को लेकर चार बुजुर्ग आज तीसरे दिन भी डेट रहे भूख हड़ताल पर, डॉक्टर ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, आर पार के मूड में………

admin

You cannot copy content of this page