Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सेवा भारती के संचालित संस्कार केंद्रों के लिए आरोग्य किट वितरित किये,पढ़े खबर……

बड़कोट ।

नगर पालिका क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर में सेवाभारती के स्वयं सेवियों को सेवा भारती के संचालित संस्कार केंद्रों के लिए आरोग्य किट वितरित किये गए। सेवा भारती के सेवा, संस्कार, समरसता के मूल मंत्र के तत्वावधान में चलाए जा रहे संस्कार केंद्रों में कार्यरत स्वयं सेवियों को रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में 100 से अधिक आरोग्य किट वितरित किये गए जिनके माध्यम से स्वयं सेवी अपने संस्कार केंद्रों में कोविड संक्रमण से ग्रामीणों को सावधानी से जागरूक कर समाज हित मे कार्य कर सकें। आरोग्य किट वितरण कार्यक्रम में सेवाभारती के

आरोग्य किट वितरण कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।

संगठन मंत्री देवराज व संगठन जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद सेमवाल, सहमंत्री आचार्य लोकेश बडोनी ने अपने सम्बोधन में सेवाभारती के समाजहित में किये जा रहे कार्यों व उद्देश्यों पर विस्तार से बताते हुए कहा कि

1925 में संघ की स्थापना हुई व 1989 में शताब्दी वर्ष में सेवाभारती का गठन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के शोषित, दलित व पिछड़े वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाने का है। उन्होंने बताया कि आज के

युवाओं में अपने संस्कारों, संस्कृति व परंपराओं से विमुख होने का एक मुख्य कारण संस्कार विहीन शिक्षा का होना है। सेवाभारती संगठन, शिक्षा में संस्कार की ओर मुख्य रूप से कार्य कर रहा है। संगठन कार्यक्रम

के माध्यम से सम्पूर्ण राष्ट्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार व स्वावलम्बन कार्यक्रम चलाकर राष्ट्रवाद के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है। संस्कार केंद्रों के माध्यम से युवाओं में संस्कार युक्त राष्ट्रवाद को जगाना सेवाभारती का संकल्प है। इसी के साथ ही संगठन के माध्यम से आपदा राहत कार्य, रक्तदान, संस्कार केंद्र, कंप्यूटर केंद्र, स्वास्थ्य कैम्प आदि कार्यक्रम चलाए जाते हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत, संगठन जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद सेमवाल,टिहरी देहरादून के संगठन मंत्री देवराज,सह विभाग मंत्री लोकेश बडोनी, युवा भारती उपाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला उपाध्यक्ष अवतार रावत, बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा राणा,सभासद संजय अग्रवाल,गौतम गुप्ता,प्रधानाचार्य रामस्वरूप सेमवाल,जयेंद्र सिंह रावत,मन्जना और मंजू रावत आदि लोग मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़ी खबर- रोड़ सेफ्टी वर्ड सीरीज में भाग लेने पहुंची लीजेंड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टीम,सचिन टीम के साथ पहुँचेंगे कल,पढ़े पूरी खबर….

admin

घोषित चार पृथक जनपदों के अस्तित्व व गठन की मांग का जिन निकला बाहर, 24 अगस्त को मशाल जुलूस के माध्यम से चेताने का आह्वान,पढ़े पूरी खबर

admin

बड़कोट में दुर्लभ पक्षी की दस्तक, उत्तरकाशी में पहली बार दिखा सिरकीर मालकोहा

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page