Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

फर्ज़ी पोस्टल वैलेट और वीडियो पर कांग्रेस राज्य और देश से मांगे माफ़ी:चौहान

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

भाजपा ने कांग्रेस पर फर्ज़ी वीडियो वायरल कर सेना की छवि धूमिल करने और वुजुर्ग मतदाताओं तथा कर्मियों के विवेक पर सवाल खड़ा करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश तथा देश की जनता से माफ़ी माँगने को कहा है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जिस तरह से कुमायूं रेजिमेंट के द्वारा निर्वाचन आयोग को जवाब भेजा गया है उससे कांग्रेस की मंशा का पटाक्षेप हो गया है। चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत और कॉंग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुमायूं रेजीमेंट के आधिकारिक जबाब से स्पष्ट हो गया है, कॉंग्रेस वायरल विडियो को सेना का बताकर वीर जवानों का अपमान कर रही थी ।
भाजपा का भारतीय सेना और सभी संवैधानिक संस्थाओ पर हमेशा पूर्ण विश्वास रहा है, लेकिन कॉंग्रेस अपनी राजनैतिक मंशा के लिए किसी न किसी बहाने से इनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती रही है । एक बार फिर सैनिकों के डाक मतपत्रों को लेकर फर्जी विडियो के आधार पर उनकी यही कुत्सित मंशा फिर उजागर हुई है । उन्होने कुमायूं रेजीमेंट के चुनाव आयोग को दिये आधिकारिक जबाब का हवाला देते हुए कहा कि सेना द्धारा स्पष्ट किया गया है कि विडियो पिथौरागढ़ स्थित किसी भी सैन्य संस्थान में हुई चुनाव प्रक्रिया का नहीं है I कॉंग्रेस नेताओं को इस सारे प्रकरण की ज़िम्मेदारी लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए ।
उन्होने कहा कि चुनाव में हार सामने देखकर लगाया गया विपक्ष का एक और झूठ पकड़ा गया है जिसमें चुनाव आयोग ने रिटर्निंग अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर बताया है कि डाक मतदाताओं की सूची विपक्षी प्रत्याशियों से साझा नहीं करने के आरोप सरासर गलत हैं I उन्होंने कहा है कि जिन प्रत्याशियों ने संबन्धित जानकारी मांगी, उन्हे तत्काल उपलब्ध कारवाई गयी है। हालांकि निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराना आयोग का विषय है,लेकिन कांग्रेस पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर भाजपा पर आरोप प्रत्यारोप लगाती रही है।
चौहान ने आरोप लगाया कि कॉंग्रेस समेत समस्त विपक्षी पार्टियां चुनावों में स्पष्ट हार देखने के वावजूद अन्य राज्यों में अपनी अपनी पार्टियों का माहौल बनाए रखने के लिए ही चुनाव प्रक्रिया को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं I

Related posts

यमुनोत्री पैदल मार्ग खस्ताहाल, जोखिम में यात्रा, एसडीएम ने जमकर लगाई फटकार ,पढ़े पूरी खबर…..

admin

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों एवं डंडी-कंडी के संचालन में अनियमितता व अव्यवस्था पैदा करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई: डीएम

Arvind Thapliyal

राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में हुआ अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन

admin

You cannot copy content of this page