Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश राज्य उत्तराखंड शिक्षा

स्वामी विवेकानन्द के पथ पर अग्रसर होने के लिए सभी कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया, नव नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत………

बड़कोट। युवा प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बड़कोट नगर इकाई में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नव निर्वाचित जिला प्रमुख डॉ संगीता रावत, प्रांत सह सोशल मीडिया प्रमुख तरवीन राणा, नगर मंत्री अंजली पंवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर के किया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के यमुना घाटी कार्यकारिणी का दायित्व भी सौंपा गया। साथ ही स्वामी विवेकानन्द के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनके पथ पर अग्रसर होने के लिए सभी कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रांत का 22वां प्रांत अधिवेशन श्रीनगर के संबंध में पत्रकार वार्ता कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रांत अधिवेशन में नव निर्वाचित कार्यकारणी एवम् आगामी कार्यक्रम योजनाओं के संबंध में बताया गया। बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में डा ममता सिंह प्रांत अध्यक्ष, काजल थापा प्रदेश मंत्री निर्वाचित हुए।
उस मौके पर यमुनाघाटी जिला कार्यकारणी का दायित्व भी सौंपा गया। जिसमें टिहरी विभाग जिला यमुनाघाटी विभाग संगठन मंत्री प्रवीन सिंह असवाल, प्रांत सह सोशल मीडिया प्रमुख तरवीन राणा, जिला प्रमुख डॉ संगीता रावत, विभाग छात्रा प्रमुख सुमन चौहान, विभाग सह संयोजक आशीष पंवार, जिला संयोजक राकेश नेगी, जिला सह संयोजक नितिन चौहान , जिला सह संयोजक विविक नेगी तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सागर राणा बड़कोट, राजमोहन रावत नैनबाग, रेखा रावत बड़कोट, रामवीर सिंह रावत बड़कोट, मोहन रावत पुरोला, नीतीश पंवार पुरोला को बनाया गया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख प्रो संगीता रावत, तरवीन राणा प्रांत सह सोशल मीडिया प्रमुख, नगर मंत्री अंजली पंवार, जिला सह संयोजक नितिन चौहान, प्रहलाद रावत, रोहित रावत,आशुतोष सूर्यपाल, रोबिन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

एसएमआर जनजातीय पीजी कालेज साहिया प्रो.तलवाड़ को देगा ‘श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान-2024’

Arvind Thapliyal

फ्यूचर ऑटो व्हील्स के बड़कोट शो रुम में मारुति की नई मॉडल स्विफ्ट कार हुई लॉन्च … पढ़ें

Arvind Thapliyal

आस्था।गेंवला गांव की द्याणियों ने बौखनाग को चढाया सोने का छत्र, मन्नत भी मांगी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page