Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

*उच्च शिक्षा मंत्री ने किया चकराता महाविद्यालय के विज्ञान संकाय भवन का वर्चुअल लोकार्पण*

 देहरादून।

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून के नवनिर्मित विज्ञान संकाय भवन का वर्चुअल लोकार्पण शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री डा•धन सिंह रावत द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि जौनसार क्षेत्र में संपूर्ण सुविधासम्पन्न इस भवन के बन जाने से विज्ञान विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। चकराता महाविद्यालय निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। प्राचार्य प्रोफेसर केएल तलवाड़ ने बताया कि राज्य सेक्टर के अंतर्गत इस विज्ञान संकाय भवन का निर्माण 319•09 लाख रुपए की लागत से उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम द्वारा किया गया है। वर्तमान सत्र से बीएस• सी• प्रथम वर्ष की कक्षाओं का संचालन प्रारंभ हो चुका है और 20 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इस मौके पर डा.सीमा पुंडीर, डा.नीना शर्मा,राजीव ठाकुर, रोशन लाल, अंकुर शर्मा,अंजली देवी,मौहम्मद शफीक, अर्जुन सिंह व विनोद जोशी सहित विद्यार्थी सुजाता,निधि,आकांक्षा,नमिता आदि मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :गंगोत्री में नदी में बहा एक ब्यक्ति, एसडीआरएफ, पुलिस जुटी खोजबीन में

Jp Bahuguna

मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं,अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के दिये निर्देश

admin

कांग्रेस प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष का निधन,कांग्रेसियों में शोक की लहर

admin

You cannot copy content of this page