Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हजारों समर्थकों के साथ पूर्व विधायक माल चंद का रोड शो, विपक्षियों के उड़े होश,पढ़े पूरी खबर……

उत्तरकाशी

भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक मॉल चन्द के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम चौहान ने चामी,बरनिगाड़, नौगांव,पुरोला में रोड़ शो किया।  जन सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश की भाजपा सरकार जा रही है और बहुमत के साथ कांग्रेस आ रही है। उन्होंने कहा कि हम उत्तरकाशी जनपद की तीनो सीटों को जीत रहे हैं। 2017 में आपने जिस साथी को पुरोला से विधायक बनाया आज उसने आपके वोट का अपमान कर आपके साथ छल किया है।इसलिए छल करने वालों के साथ न जाएं।  2022 की चुनौती है आप दुबारा कांग्रेस को जिताने काम करें। जन सभा के दौरान सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल हुए।

माल चन्द ने कांग्रेस ज्वाइन कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। जिन लोगों भरोसे के साथ कांग्रेस का हाथ थामा कांग्रेस उनकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। 2017 के चुनाव में भाजपा का नारा था कि डबल इंजन की सरकार बनने पर किसानो का कर्ज माफ़ होगा किन्तु आज सच्चाई आपके सामने है। मंहगाई, भ्र्ष्टाचार और बेरोजगारी की सच की तस्वीर आपके सामने है, गरीब आदमी रोटी के साथ सब्जी नहीं खा पा रहे हैं।  सरकार जाते जाते तुगलकी निर्णय ले रही है।

पूर्व विधायक माल चन्द ने कहा मै  गरीब का बेटा हूँ मेरे अभिनन्दन में  जो जन सैलाब दिख रहा है उसे देख कर मेरी आँखों से आँशु छलक रहे हैं। मैं पच्चीस साल भाजपा का सिपाही रहा हूँ किन्तु भाजपा के जिला संगठन ने मुझे प्रताड़ित करने का काम किया। उन्होंने भाजपा के संगठन को  चाकू और छुरी का संगठन बताया और कहा कि भाजपा के चाक़ू छुरी संगठन ने गोपनीय तरीके से हमेशा कांग्रेस को जिताने का काम किया इस बार भाजपा का वही चाक़ू छूरी वाला संगठन कांग्रेस को जिताने का काम करेगा इसलिए मैंने भी भाजपा छोड़ी है।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत ने कहा कि प्रदेश से जुमले बाजों की सरकार जाने वाली है । आज के जन सैलाब ने  पुरोला विधान सभा में जीत की पटकथा लिख दी है।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद,अतोल रावत,हरि मोहन नेगी,जबर सिंह पंवार,सकल चन्द रावत,मोहन सिलवाल,दीवान असवाल,दिनेश खत्री,सोहन बहुगुणा,रणवीर रावत,राजेश रावत,आदि उपस्थित रहे।

भाजपा  छोड़ने वालों में पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय बंधानी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह राणा,वर्तमान ओबीसी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष दिनेश राणा ,पूर्व नायब तहसीलदार जयेन्द्र सिंह राणा सहित सैकड़ों लोग काग्रेस में शामिल हुए।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:पुलिस द्वारा सीमांत क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को वितरित की गई दवाइयां

admin

सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मनाया जायेगा हरेला पखवाड़ा,कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :यमुनापुत्र एकता संघठन, जय हो ग्रुप ने की चारधाम के आसपास नशामुक्त क्षेत्र घोषित करने की मांग

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page